उत्तराखंड

नवमी पर कन्याओं का हुआ पूजन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई टिहरी(आरएनएस)। नवरात्र के नवें दिन मां दुर्गा की पूजा सिद्घिदात्री के रूप में की गई। नवमी पर मां के भक्तों ने कन्याओं को जिमाने का कार्य किया। इस मौक पर कन्याओं को भेंट स्वरूप विभिन्न श्रृंगार सामग्रियां प्रदान की गई। नवमी का पर्व जनपद टिहरी गढ़वाल में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मां दुर्गा को सिद्घिदात्री के रूप में पूजते हुए सुख-समृद्घि की कामना की गई। नवनी पर भी नगर के देवी मंदिरों सहित मां सुरकंडा, मां कुंजापुरी और मां चंद्रबदनी के मंदिरों में श्रद्घालुओं का तांता लगा रहा। लोगों ने मंदिरों सहित घरों में कन्याओं का पूजन किया। पूजन के बाद कन्याओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। कन्याओं का जिमाने व पूजने के बाद दक्षिणा के साथ वस्त्र, बिंदी, चुड़ी, श्रृंगार सामग्री सहित कई तरह के उपहार भी दिए। जबकि मंदिरों मां भगवती की पूजा के लिए देवी मां का श्रृंगार कर दिव्य पूजन किया गया। नवमी पर कन्या पूजन कर श्रद्घालुओं वे व्रत का पारायण किया। कन्याओं को पूजन को नवनी को महत्व दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!