कोटद्वार-पौड़ी

कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भर गए हरक सिंह

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : विधानसभा चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन शनिवार को पौड़ी पहुंचे काग्रेस के स्टार प्रचारक एवं पूर्व काबीना मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने भाजपा पर जोरदार सियासी हमला बोला। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोशर भी भरा। डा. हरक सिंह यहां पार्टी प्रत्याशी नवल किशोर के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डा. हरक सिंह रावत ने कहा कि बीजेपी ने पांच साल में तीन सीएम बदल दिए और महंगाई से आम लोगों की कमर तोड़ दी। युवाओं के लिए रोजगार के लिए कोई कदम नहीं उठाया। कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उन्होंने कहा कि जनता ने परिवर्तन का मन बना दिया है। कार्यकर्ता पूरी ताकत से पार्टी प्रत्याशी का प्रचार प्रसार करे और लोगों को मतदान के लिए जागरूक करे। बस स्टेशन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए काबीना मंत्री हरक सिंह ने कहा कि जनता बहुमूल्य मत देकर कांग्रेस की जीत तय करेगी। भाजपा की जन विरोधी नीतियों से जनता परेशान है और इस बार कांग्रेस को बहुमत देने का मन बना चुकी है। कहा कि कांग्रेस के लिए एक-एक विधायक महत्पर्वूण है। यदि बहुमत नहीं मिला तो भाजपा विधायकों की खरीद फरोख्त कर प्रदेश को कर्नाटक और मध्य प्रदेश की तरह तोड़ मरोड़ कर सरकार बना देगी। भाजपा सरकार की नीतियों को जन विरोधी बताते हुए कहा कि इस सरकार ने बेरोजगारी व महंगाई को बढ़ाने के सिवा और कुछ किया नहीं। रसोइ गैस, पेट्रोल-डीजल से लेकर हर वस्तु तो महंगा कर दिया और आज लोग चौराह पर खडे़ है। भाजपा सरकार में आम जनता से लेकर कर्मचारी हर वर्ग परेशान रहा। पार्टी प्रत्याशी नवल किशोर ने कहा कि डा. हरक सिंह रावत के आने से कार्यकर्ताओं को ऊर्जा मिली है। यहां का मतदाता कांग्रेस के साथ खड़ा है। इस मौके पर पार्टी जिलाध्यक्ष विनोद नेगी, कैलाश बिष्ट, अद्वैत बहुगुणा आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!