संस्था ने किया पौधा रोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कल्पतरू सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था की तरफ से जौनपुर स्थित वन वाटिका में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के फलदार व छायादार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।


संस्था की अध्यक्ष कल्पना ने बताया कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए पौधारोपण किया जाना जरूरी है। कहा कि संस्था प्रतिवर्ष पौधारोपण करती आ रही है। कहा कि इस वर्ष भी वन वाटिका में विभिन्न प्रजातियों के फलदार व छायादार पौधों का रोपण कर उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया गया। उन्होंने अन्य संस्थाओं को भी पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधा रोपण करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर कलावती बिष्ट, दीपाली, राधा, प्रियतमा, दीपा नेगी, सुशीला रावत, विनोद, पूरण नेगी, कंचन, हरि सिंह, हेमलता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *