नशे में वाहन वाहन चलाने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, आठ वाहन सीज

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए कोटद्वार पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नशे की हालत में वाहन चलाते मिले आठ चालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई करते हुए उनके वाहनों को सीज कर दिया गया।


पुलिस ने अभियान के दौरान कार और दोपहिया वाहनों को रोककर तलाशी ली और चालकों से पूछताछ की। जांच के दौरान आठ चालक नशे की हालत में वाहन चलाते पाए गए। पुलिस ने सभी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए वाहनों को सीज किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप नेगी ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए यातायात नियमों का पालन बेहद जरूरी है। नशे की हालत में वाहन चलाना न केवल चालक बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के लिए भी गंभीर खतरा है। उन्होंने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने और पुलिस के अभियान में सहयोग करने की अपील की। पुलिस ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *