Uncategorized

हाथरस की बेटी के दुराचारियों को फांसी देने की मांग

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई टिहरी। यूपी के हाथरस की बेटी के साथ हुई दुराचार की घटना पर कांग्रेसियों ने दुख जताते हुए सांकेतिक मौन धारण रखकर धरना दिया। चंबा में विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने दुराचारियों का पुतला दहन कर दोषियों को मृत्युदंड देने की मांग की। बुधवार को सुमन पार्क में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीते दिनों उत्तर प्रदेश के हारथस की बेटी के साथ हुए दुराचार की घटना पर रोष जताते हुए एक घंटे तक मौन धारण कर धरना दिया। इस दौरान उन्होंने हाथों में तख्ती और पोस्टर लिए हुए थे जिन पर लिखा था दुराचारियों को फांसी और पीड़िता को न्याय दो। चंबा में विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने बीसी गब्बर सिंह चौक पर दुराचारियों को तत्काल फांसी देने की मांग करते आरोपियों को पुतले दहन किए। आप पार्टी संयोजक औतार सिंह राणा ने कहा ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वालों लोगों को सरकार शीघ्र कठोर सजा दे। मांग करने वालों में कांग्रेस शहरध्यक्ष देवेन्द्र नौटियाल, पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी, दर्शनी रावत, ममता उनियाल, आशी रावत, विहिप जिलाध्यक्ष सुरम तोपवाल, विनय तिवाड़ी, मुर्शरफ अली, राजेन्द्र डोभाल, दिग्विजय राणा, नवीन सेमवाल, अमित धनोला, दिनेश भंडारी, चन्द्रशेखर तिवाड़ी, शक्ति जोशी, रमेश नेगी, अमन पारस, पवन पारस, खुशीलाल, लखवीर चौहान, विजेंद्र सजवाण, महादेव मैठाणी, मीना भट्ट, सचिन मखलोगा, सतीश चमोली थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!