उत्तराखंड

विभिन्न प्रतियोगिताओं में नन्हें छात्रों ने दिखाया हुनर

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : सीआरसी नगर क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर&2 में सपनों की उड़ान कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें नन्हें छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
प्राथमिक स्तर पर आयोजित कला प्रतियोगिता में बिलाल ने पहला] मोहियुद्दीन ने दूसरा और आलिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। गणित जीनियस में तेजस्वी ने पहला] सानिया नेगी ने दूसरा और समीर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में मोहियुद्दीन ने पहला] वैष्णवी ने दूसरा] इल्मा ने तीसरा] अंग्रेजी में हर्षित ने पहला] तेजस्वी ने दूसरा] ललित ने तीसरा] कविता पाठ में सानिया ने पहला] अलीशा ने दूसरा] हिमांशु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर स्तर पर आयोजित कविता पाठ प्रतियोगिता में प्रिया ने पहला] जिया ने दूसरा] प्रिंस ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चित्रकला में खुशी ने पहला] आलिया ने दूसरा और रिहान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। संकुल नगर क्षेत्र कोटद्वार की प्रभारी समन्वयक संगीता उनियाल ने कार्यक्रम का प्रबंधन किया और नफीस अहमद ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस मौके पर प्रतियोगिता के विजेता छात्र&छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम में जय प्रकाश] सुधा बलूनी] चंद्रमोहन] बीना चौधरी] उस्मान] रिहान] ललिता] सुनीता] मीना] नाजरीन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!