बिग ब्रेकिंग

कोटद्वार में दहेज हत्या मामले में पति और ससुर गिरफ्तार

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। कोतवाली पुलिस ने दहेज हत्या मामले में मृतका के पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया जायेगा। मामले में अभी सात अभियुक्त फरार है। पुलिस का कहना है कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किये जा रहे है। जल्द ही अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
बता दें कि विगत 9 जुलाई को दोपहर में झूलापुल गाड़ीघाट निवासी 21 वर्षीय रोजी पत्नी शहजाद टिन शेड पर लटकी हुई थी। परिजन उसे उतारकर राजकीय बेस अस्पताल लाये थे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। तहसीलदार विकास अवस्थी ने पंचानामा की कार्यवाही की थी। 10 जुलाई को मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। रोजी का विवाह 5 जून 2021 को झूलाबस्ती गाड़ीघाट निवासी शहजाद से हुआ था। शहजाद मजदूरी करता है। बीती 10 जुलाई को देर सांय मृतका रोजी के पिता सरिफुल्ला पुत्र हबीबबुल्ला निवासी झूलापुल गाड़ीघाट ने कोतवाली में तहरीर दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया था कि उनकी पुत्री रोजी का ससुराल वाले उत्पीड़न कर दहेज में गाड़ी और 2 लाख की मांग करते थे। जिस कारण उनकी पुत्री ने आत्महत्या की है या उसके ससुरालियों ने उसकी हत्या की है। पुलिस ने मृतका के पिता सरिफुल्ला पुत्र हबीबबुल्ला की तहरीर के आधार पर शहजाद पुत्र कफिल अहमद निवासी झूलापुल लकड़ीपड़ाव, रिहाना पत्नी कफिल अहमद, कफिल अहमद, फरमान पुत्र कफिल अहमद, अकिल पुत्र कफिल अहमद, भूरी पुत्री कफिल अहमद, सलमान, अनीस, सलीम के खिलाफ 3/4 दहेज अधिनियम सहित संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि मंगलवार को पुलिस उपाधीक्षक के निर्देश पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रदीप नेगी ने पुलिस टीम के साथ अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। पुलिस ने शहजाद पुत्र कफिल अहमद उम्र 23 वर्ष निवासी झूलापुल स्टेडियम कॉलोनी, कफिल अहमद पुत्र स्व0 नसीर अहमद को गिरफ्तार किया। दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!