Uncategorized

कांग्रेस के सरकार में आने पर देवस्थानम बोर्ड समाप्त होगा : राजेन्द्र सिंह

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चमोली। बदरीनाथ के पूर्व विधायक और कांग्रेस के बड़े नेता राजेन्द्र सिंह भंडारी ने कहा कांग्रेस सरकार आने पर देवस्थानम बोर्ड को समाप्त कर दिया जायेगा। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति को फिर से बहाल किया जायेगा। गोपेश्वर में मंगलवार को पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री राजेन्द्र भंडारी ने कहा कि मंदिर के कपाट खोलने और ब्रह्म मुहुर्त की पूजा से लेकर सभी धार्मिक मान्यताओं में बदलाव का कोई अधिकार देवस्थानम बोर्ड को नहीं है। वे बदरीनाथ मंदिर में पूजा अर्चना, कपाट खोले जाने के मामले में में उठे प्रकरण पर बोल रहे थे। भंडारी ने कहा बोर्ड ने जो किया गलत किया। अब सुधार किया ठीक किया। गलतियों के लिये भगवान किसी को माफ नहीं करेंगे । कांग्रेस नेता और बदरीनाथ के पूर्व विधायक राजेन्द्र भंडारी ने जोशीमठ के रविग्राम में खेल मैदान और हैलीपैड बनाने के मामले में कहा कि बदरीनाथ के विधायक कह रहे हैं कि उक्त भूमि पर हैलीपैड भी और खेल मैदान भी बनेगा। यह लोगों को भ्रमित करने वाला है। जब हैलीपैड बनेगा तो उसके मानकों के अनुसार वहां पर निर्माण कार्य होगा। ऐसे में वह खेल मैदान कैसे रह पायेगा। खिलाड़ी कैसे खेल पायेंगे। हैलीपैड की सुरक्षा सुरक्षा बल के कंधों पर होगी। इस स्थिति में खिलाड़ी कैसे मैदान में जायेंगे। भंडारी ने कहा रविग्राम की खेल मैदान में स्पोर्टस स्टेडियम ही बनना चाहिये। राजेन्द्र भंडारी ने कोरोना संकट काल में हंस फाउंडेशन की ओर से माता मंगला और भोले महाराज द्वारा जनता के स्वास्थ्य हित में दी जा रही स्वास्थ्य सम्बंधी सामाग्री और रसद सामाग्री हर जरूरत मंद तक दिये जाने पर हंस फाउंडेशन और माता मंगला व भोले महाराज का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!