नव प्रवेशी विद्यार्थियों को दी शैक्षिक गतिविधियों की जानकारी

Spread the love

गोपेश्वर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में स्नातक में नव प्रवेशी बीएससी, बीकॉम और बीबीए के छात्र-छात्राओं के लिए अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया है। पहले दिन विद्यार्थियों को महाविद्यालय के इंफ्रास्ट्रक्चर व शैक्षिक गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई। अखिल भारतीय शिक्षा समागम की ओर से आयोजित कार्यक्रम में नई शिक्षा नीति के तहत पाठ्यक्रम की संरचना व उपयोगिता पर विशेष फोकस किया गया। प्राचार्य प्रो. एमपी नगवाल ने महाविद्यालय विद्या का केंद्र होने के साथ सर्वांगीण विकास का भी अवसर प्रदान करता है। कार्यक्रम संयोजक डॉ. जगमोहन सिंह नेगी ने महाविद्यालय का इंफ्रास्ट्रक्चर व विद्यार्थियों को दी जाने वाली सुविधा के बारे में बताया। डॉ. प्रियंका उनियाल ने विज्ञान वर्ग, डॉ. अनुराग शर्मा ने कॉमर्स व इरम अंसारी ने बीबीए पाठ्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी। कॉलेज की खेल गतिविधियों, सांस्कृतिक कार्यक्रम, एनसीसी, एनएसएस, रोवर रंजर्स, नमामि गंगे, यूथ रेडक्रास आदि के बारे में भी बताया गया। इस दौरान डॉ. बलदेव राम, डॉ. हरेंद्र मोहन, डॉ. हर्षी खंडूड़ी, डॉ. डीएन जोशी, डॉ. राजेश, डॉ. दिगपाल, डॉ. अभय, डॉ. रुपेश, डॉ. जोगेंद्र आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. प्रेमलता ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *