उत्तराखंड

संयुक्त मोर्चे से अलग हुआ देवभूमि उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी संघ

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हरिद्वार। देवभूमि उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी संघ ने स्वच्छकार कर्मचारी संघ संयुक्त मोर्चे से अलग होने निर्णय किया है। संगठन के प्रदेश महासचिव राजपाल पवार ने कहा कि ज्वालापुर स्थित वाल्मिीकि धर्मशाला में आयोजित संयुक्त मोर्चे की बैठक में सफाई कर्मचारियों के मुद्दों की उपेक्षा तथा मोर्चे के पदाधिकारियों द्वारा कमचारियों के आंदोलन को विफल करने के प्रयासों से खिन्न होकर देवभूमि उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राहत मसीह ने पदाधिकारियों व सदस्यों से विचार विमर्श करने के बाद संयुक्त मोर्चे से अलग होने का फैसला किया। प्रदेश अध्यक्ष राहत मसीह ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर देवभूमि उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी संघ द्वारा पिछले ढाई साल से चलाए जा रहे आंदोलन को संयुक्त मोर्चे द्वारा लगातार विफल करने का प्रयास किया जा रहा है। राहत मसीह ने कहा कि मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद भी सफाई कर्मचारियों की 11 सूत्रीय मांगों पर अभी तक शासनादेश जारी नहीं हुआ है। जिससे पूरे प्रदेश के सफाई कर्मचारियों में रोष की स्थिति बनी हुई है। सफाई कर्मचारियों के हितों तथा लंबित मांगों पर जल्द कार्रवाई के लिए देवभूमि उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी संघ द्वारा जल्द ही नए सिरे आंदोलन की शुरूआत की जाएगी। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय बन्नू व सचिव दिनेश कटियार ने कहा कि ठेका प्रथा, आउट सोर्सिग को समाप्त करने, पदोन्नति, मृतक आश्रितों को नियुक्ति देने, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, जीवन बीमा व स्वास्थ्य बीमा लाभ देने, राज्य कर्मचारियों की भांति भत्तों का भुगतान, आवासों का मालिकाना हक देने, भूमिहीन वाल्मिीकि समाज के लोगों को स्थायी निवास व जाति प्रमाण उपलब्ध कराने, मृतक संविदा कर्मचारियों के आश्रितों को नियुक्त्ितथा पर्यावरण मित्र पदनाम को संशोधित कर सफाई नायक किए जाने संबंधी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर 5 अक्टूबर को प्रदेश के सभी नगर निगम, नगर पालिकाओं में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद अनशन व मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय बन्नू, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश चौटाला, सचिव दिनेश कटियार, उपाध्यक्ष अमरदीप चौधरी, संयुक्त सचिव जितेंद्र देवांतक, संगठन मंत्री अमित कुमार, मण्डल अध्यक्ष गगन कांगड़ा, उपाध्यक्ष राजा, हरिद्वार जिला अध्यक्ष अभिनव चंचल, शाखा अध्यक्ष अशोक कुमार, नीरज बागड़ी, सुंदर लाल, सुनील कुमार, प्रवीन कुमार, श्यामसुंदर, सुमित सौदाई, राजीव, अरविन्द, अशोक, रामू भारती, दीपक चंदेल, सुरेश केसरी, सतीश कुमार, मुकेश राजौरी, सुनील कुमार मुल्तानी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!