उत्तराखंड

चम्पावत में सुबह शाम पड़ रही कड़ाके की ठंड

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

चम्पावत। चम्पावत में सुबह शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिन में हवा चलने से धूप बेअसर हो रही है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिले में लोहाघाट का न्यूनतम तापमान रात के समय माइनस डिग्री में पहुंच रहा है। चम्पावत में जम कर पाला गिर रहा है। इससे सुबह के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पाले की सफेद चादर बिछने से लाइन में पानी जम रहा है। पाले की वजह से हरी सब्जियों को नुकसान पहुंच रहा है। भारी मात्रा में गिर रहे पाले से छायादार स्थानों से पैदल व वाहन के जरिए आवाजाही जोखिम भरी हो गई है। हालांकि यहां दिन में धूप खिल रही है। लेकिन दिन भर चल रही सर्द हवा की वजह से तापमान में गिरावट आ रही है। ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़े और आग का सहारा ले रहे हैं। प्रशासन ने शहर में अलाव जलाने की व्यवस्था की है। बुधवार को चम्पावत का न्यूनतम तापमान 6़70 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 15़40 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!