टे्रकिंग प्रतियोगिता में जय राणा ने मारी बाजी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
लैंसडौन : लैंसडौन पर्यटक के विस्तार हेतु भैरव गड़ी ट्रेक कम्पटीशन का आयोजन लैंसडौन कॉल्ड सेलिब्रेशन द्वारा किया गया। जिसमे द दून स्कूल के 18 प्रतिभागियो ने प्रतिभाग किया। यह टे्रक एक पहाड़ी की चोटी में खत्म होता है, जिसकी दूरी 2.5 किमी. है। द दून स्कूल के प्रतिभागियों ने टे्रकिंग का आनन्द लिया। टे्रकिंग प्रतियोगिता में जय राणा प्रथम, विराज सिंह द्वितीय, नीरव अग्रवाल तृतीय, ऐनेस पोहरा और शौर्य गुप्ता चतुर्थ स्थान पर रहे। लैंसडौन कॉल्ड सेलिब्रेशन द्वारा विजताओ को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर ऋषभ महारा सुप्रतिम बासु, परविंदर कुमार, इस्तेमदद अली, ज्ञानेश्वरण, आनन्द मंदिन, मौली गोस्वामी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *