न्यायालय के निर्देश पर समिति को सौंपी मंदिर की चाबी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : न्यायालय के आदेश पर उपजिलाधिकारी की ओर से सुखरौ मंदिर के संचालन हेतु मंदिर समिति को चाबी सौंप दी गई है।
मंदिर समिति के अध्यक्ष राजाराम अण्थ्वाल ने बताया कि 11 नवंबर को प्रशासन ने सुखरौ देवी मंदिर समिति का बिना पक्ष सुने मंदिर के वाचनालय, पुस्तकालय व दान पात्र को सीज कर दिया था। जिसके बाद समिति ने न्यायालय में अपना पक्ष रखा। मंदिर समिति का पक्ष सुनते हुए न्यायालय ने मंदिर संचालन की जिम्मेदारी समति को सौंपने के निर्देश दिए। जिसके क्रम में उपजिलाधिकारी ने मंदिर की चाबी समिति को सौंप दी है। न्यायालय के इस निर्णय का मंदिर समिति ने स्वागत किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *