कोटद्वार-पौड़ी

कोटद्वार व रिखणीखाल ब्लॉक में जरूरतमंदों को बांटे कंबल

Spread the love
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। हंस फाउंडेसन की संस्थापिका माता मंगला के जन्मदिन पर रिखणीखाल ब्लॉक में निराश्रित, विधवा, दिव्यांग व जरूरतमंदों को कंबल वितरित किये। ब्लॉक मुख्यालय में जिला पंचायत सदस्य सुलमोड़ी शालिनी बलोदी, ज्येष्ठ उप प्रमुख चन्द्र भूषण नौगाईं व दीनबंधु बलोदी सहित स्थानीय प्रधानों ने कंबल वितरण में सहयोग किया। वहीं न्याय पंचायत धामधार के बंजादेवी, रथुवाढ़ाब व तिमलसैंण महादेव मंदिर परिसर में जिला पंचायत सदस्य कर्तिया विनयपाल नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य जुई नीलम रावत, विनोद रावत, ग्राम प्रधान कर्तिया शर्मिला देवी सहित विभिन्न गांवों के प्रधानों ने कंबल वितरण में सहयोग किया।
हंस फाउंडेसन की संस्थापिका माता मंगला के जन्मदिन पर कांग्रेस के युवा नेता मनीष खण्डूडी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजना रावत ने गिंवईस्रोत में 150 जरूरत मंद लोगों को कंबल वितरित किये। इस अवसर पर रंजना रावत ने कहा कि हंस कल्चरल सेण्टर के संस्थापिका माता मंगला और आध्यात्मिक गुरु भोले  महाराज ने उत्तराखंड सहित देश में लाखों जरूरतमंद लोगों की शिक्षा, स्वास्थ्य में मदद कर रहे है। इस मौके पर श्रीमती सुधा असवाल, गंगा देवी, पारो देवी, शांति देवी, रेखा देवी, सीता देवी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!