राइंकॉ काण्डई दशज्यूला में भवन निर्माण का शिलान्यास

Spread the love

1.75 करोड़ की लागत से बनेगा भवन, विधायक आशा नौटियाल ने किया शिलान्यास
जयन्त प्रतिनिधि।
रूद्रप्रयाग : शिक्षा विभाग के अंतर्गत राज्य योजना वर्ष 2025-26 में स्वीकृत राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज काण्डई, दशज्यूला में भवन निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास बुधवार को किया गया। यह शिलान्यास केदारनाथ विधानसभा की विधायक श्रीमती आशा नौटियाल ने किया।
इस परियोजना के तहत लगभग 1 करोड़ 75 लाख 49 हजार रुपये की लागत से 05 कक्षा-कक्ष, एक आर्ट एवं क्राफ्ट कक्ष, एक कम्प्यूटर कक्ष तथा एक जीव विज्ञान प्रयोगशाला का निर्माण किया जाएगा। इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी और शिक्षा का स्तर और अधिक सुदृढ़ होगा। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि इस निर्माण कार्य से क्षेत्र में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी और विद्यार्थियों को बेहतर संसाधनों के साथ पढ़ाई का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी कुमार चौधरी, जिला पंचायत सदस्य जयवर्धन काण्डपाल, अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग मीनल गुलाटी, सहायक अभियंता सुशील तिवारी, पूनम जामलोकी, ग्राम प्रधान सोनम देवी, प्रधानाचार्य शिव कुमार गांधीयान सहित अनुबंधित ठेकेदार राकेश चमोली, हरीश सकलानी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *