उत्तराखंड

किसानों की समस्या पर हुई गदरपुर में महापंचायत

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

रुद्रपुर। अनाज मंडी परिसर में भाकियू अराजनैतिक के प्रदेश अध्यक्ष सलविंदर सिंह कलसी की अध्यक्षता में क्षेत्रीय किसानों की महापंचायत आयोजित की गई। महापंचायत में उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के किसान नेताओं ने भाग लिया। बुधवार को आयोजित बैठक में किसानों की भूमि के नियमितीकरण के बाद भी मालिकाना हक न मिलने पर नाराजगी व्यक्त की गई। बैठक में सरकारी समितियों में हो रही अनियमितताओं की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का मुद्दा भी छाया रहा। किसानों का कहना था कि समितियों में यूरिया खाद लेने जाने के दौरान जबरन अन्य उत्पाद भी लेने का दबाव बनाया जाता है, जिस पर रोक लगनी चाहिए। महापंचायत को उत्तर प्रदेश से पहुंचे युवा अध्यक्ष द्गिंबर सिंह, धामपुर से दर्शन सिंह और काशीपुर से पहुंचे प्रताप सिंह विर्क सहित तमाम व्यक्तियों ने किसानों को संबोधित किया। प्रदेश अध्यक्ष सलविंदर सिंह कलसी ने कहा शासन प्रशासन को किसानों के समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करना चाहिए। देश का अन्नदाता कहलाने वाला किसान बढ़ती हुई महंगाई और उपज के कम दाम मिलने से कमजोर होता जा रहा है। महापंचायत का संचालन कर रहे जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह गोराया ने क्षेत्र के किसानों की विभिन्न समस्याओं को रखते हुए संगठन की सक्रियता और मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान किया। महापंचायत के दौरान मौके पर पहुंचे एसडीएम मनीष बिष्ट को सीएम पुष्कर सिंह धामी को संबोधित आठ सूत्रीय ज्ञापन भी सौंपा गया। यहां अमरजीत सिंह संधू, स्वदेश कुमार डंग, महल सिंह, सुखदेव कंबोज, साहब सिंह, भजनलाल कंबोज, कुलदीप सिंह, गुरजीत सिंह, महेंद्र सैनी, सतपाल मैनी, संजय, सर्वजीत सिंह, ताराचंद, रोशन लाल, मोहम्मद यामीन, सुखविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!