खेत में मृत पड़ा मिला नर पहाड़ा

Spread the love

रुड़की। मिर्जापुर सादात गांव के जंगल में नर पहाडा मृत पड़ा मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने उसका पंचनामा भरकर उसे गड्ढे दफना दिया। मिली जानकारी के अनुसार खानपुर थाना क्षेत्र के मिर्ज़ापुर सादात गांव निवासी एक ग्रामीण जब सोमवार की सुबह अपने खेत में गया तो उसने एक जंगली जानवर मृत पड़ा देखा। उसने इसकी जानकारी वन विभाग की टीम को दीं। जानकारी मिलते ही वन विभाग के टीम मौक़े पर पहुंची तथा उन्होंने मृत पड़े मिले पहाडा को कब्जे में ले लिया। वन रेंजर महेंद्र गिरी ने बताया कि मृतक जानवर की उम्र लगभग ढाई वर्ष है और वह नर पहाडा हैं। उन्होंने बताया कि इसका पंचनामा भरने के बाद उसको निकट ही स्थित एक गड्ढा खोदकर दबा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *