उत्तराखंड

फांसी के फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रपुर। विकास कलोनी वार्ड 15 में विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। विवाहिता के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर उसके ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। इस दौरान दोनों पक्षों के मारपीट भी हुई। विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोनिका पुत्री सूरज शर्मा निवासी जगतपुरा वार्ड 6 रुद्रपुर की शादी 25 जुलाई 2020 को राजकुमार पुत्र भोलेनाथ शर्मा निवासी विकास कलोनी वार्ड 15 किच्छा के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी के बाद से ही पति पत्नी के बीच विवाद रहता था। सुसराल वालों ने बताया कि बीती 15 अगस्त सुबह तड़के लगभग तीन बजे मोनिका (26) ने दूसरे कमरे में जाकर दुपट्टे को फंदा बना कर फांसी लगा ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलते ही मोनिका के पिता सूरज शर्मा अपने रिश्तेदारों के साथ मौके पर पहुंच गए और उन्होंने मोनिका के ससुराल वालों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया। जिसके चलते मृतका के अंतिम संस्कार के दौरान दोनों के पक्षों के बीच हाथापाई हुई। मोनिका के पिता सूरज शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल वाले दहेज में कार व पांच लाख रुपये की मां कर रहे थे। जिसके लिए वह मोनिका को प्रताड़ित करते थे। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने मोनिका का गला दबा कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!