बिग ब्रेकिंग

पौड़ी में मैक्स वाहन खाई में गिरा, छह व्यक्तियों की मौत, नौ घायल

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पौड़ी। पौड़ी जनपद के चाकीसैन तहसील अंतर्गत स्योली तल्ली व स्योलि मल्ली के बीच एक मैक्स वाहन खाई गिर गया। इस हादसे में छह व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि नौ व्यक्ति घायल हो गए।
आपदा कंट्रोल रूम के अनुसार, दुर्घटना आज शाम करीब छह बजे की है। मैक्स वाहन से बराती शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। इस दौरान मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इस हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए।सूचना पर पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया गया। ग्रामीणों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नैनीडांडा प्रखंड के विभिन्न गांवों से बुजुर्गों को लेकर सतपुली की ओर आ रही मैक्स सतपुली-दुधारखाल-कोटनाली-सिद्घखाल मोटर मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मैक्स में चालक सहित सभी सवार घायल हुए हैं। घायलों को हंस चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। प्रखंड नैनीडांडा के अंतर्गत विभिन्न गांवों से बुजुर्ग एक मैक्स वाहन में सवार होकर मेडिकल चेकअप के लिए सतपुली के हंस चिकित्सालय में आ रहे थे। मैक्स को ग्राम खुटिंडा निवासी तेजपाल सिंह चला रहा था। नैनीडांडा से सतपुली की ओर आते हुए सतपुली-दुधारखाल-कोटनाली-सिद्घखाल मोटर मार्ग पर टसीला-घेरूवा के मध्य मैक्स वाहन खड्ड में जा गिरी। ग्रामीणों की सूचना के बाद दुधारखाल चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और घायलों को आकस्मिक चिकित्सालय वाहन के साथ ही अन्य वाहनों से सतपुली की ओर रवाना किया।
दुर्घटना में मारे गए लोगों के नाम अंकित पुत्र प्रकाश उम्र २५ वर्ष निवासी स्योली तल्ली, हयात सिंह पुत्र प्रताप सिंह उम्र ३७ वर्ष निवासी ग्राम सिलोली, मेहरबान सिंह पुत्र केदार सिंह उम्र ४२ वर्ष निवासी ग्राम सिलोली, दृष्टि पुत्री कलम सिंह उम्र ५ वर्ष निवासी ग्राम जाख, अम्बिका पुत्री कलम सिंह उम्र १८ वर्ष निवासी ग्राम जाख, मोनिका पत्नी रविंद्र सिंह उम्र २० वर्ष निवासी इसोठी है।
थाना प्रभारी लाखन सिंह ने बताया कि दुर्घटना में चालक तेजपाल सिंह के अलावा ग्राम सलाणा निवासी सरस्वती देवी (58), सावित्री देवी (51) व कबूतरी देवी (65), ग्राम बाडागाड निवासी विजय सिंह (78), सुल्तान (65) व श्यामा देवी (65), ग्राम भोपाटी निवासी चमन लाल (65) व शंकर सिंह (66), ग्राम भौन निवासी चेतन सिंह (65), ग्राम पतगांव निवासी मनवर सिंह (71) घायल हुए हैं। बताया कि सभी घायलों का हंस चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!