कोटद्वार-पौड़ी

महानगर कांग्रेस कार्यकारिणी गठित

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

श्रीनगर गढ़वाल : नगर कांग्रेस कमेटी श्रीनगर की ओर से संगठन के विभिन्न प्रकोष्ठों के साथ बैठक की गई। इस मौके पर पीसीसी सदस्य वीरेन्द्र सिंह नेगी की अध्यक्षता एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष सूरज घिल्डियाल के नेतृत्व की महानगर कांग्रेस कार्यकारिणी का गठन किया गया।
बैठक में सभी ने कांग्रेस की मजबूती के लिए कार्य करने के संकल्प को दोहराया। जिसमें सर्वसम्मति से रघुवीर प्रसाद को अनुसूचित प्रकोष्ठ का अध्यक्ष चुना गया। जबकि रजनी देवी महिला अनुसूचित प्रकोष्ठ अध्यक्ष और हीना खान को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का अध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर सभी नवनियुक्त अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए कांग्रेस को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया। मौके पर मीना रावत, संजय कुमार, बसंती जोशी, विनोद मैठाणी, अंजू भट्ट, आनंदी देवी, खुर्शीदा खातून, सलमा, कुसुम रावत, मुमताज अंसारी, साफिया खान, कल्याणी, सुमन आनन्द, कमली देवी, रेखा देवी, वैशाली, संजय, शिव लाल आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!