पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर बरसे विधायक चौहान

Spread the love

काशीपुर। पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों से विधायक आदेश चौहान ने शुक्रवार को भाजपा सरकार पर कड़े प्रहार किए। उन्होंने प्रधानमंत्री से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की मांग की। शुक्रवार को विधायक आदेश चौहान ने क्षत्रिय महासभा के कार्यालय पर पत्रकार वर्ता की। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का सीधा असर रोजमर्रा की जरूरतों पर पड़ेगा।
परिवहन खर्च बढ़ने से खाद्य पदार्थों सहित अन्य जरूरी सामान भी महंगे हो जायेंगे। आरोप लगाया कि केंद्र सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। विधायक ने बढ़ती गैस कीमतों, किसानों के गन्ना भुगतान में देरी, यूरिया की कमी, विदेश नीति को लेकर भी केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि किसान आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है।
विधायक ने नीट परीक्षा पेपर लीक मामले पर कहा कि देश का युवा खुद को ठगा महसूस कर रहा है। आरोप लगाया कि सरकार शिक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने में नाकाम रही है। आदेश चौहान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की। यहां नगर अध्यक्ष मो. नाजिम, शैलेंद्र गहलौत, बब्लू, अदित्य गहलौत, गजेंद्र सिंह, राज कुमार राज, मोइन समेत आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *