उत्तराखंड

विधायक गड़िया ने बच्चों ने साथ किया मध्याह्न भोजन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

बागेश्वर। क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया ने शनिवार को प्राथमिक विद्यालय पोथिंग का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मध्याह्न भोजन बच्चों के साथ भोजन मंत्र के साथ किया। स्कूल प्रबंधन को मीनू के अनुसार भोजन बनाने और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके बाद इसी गांव के राजकीय इंटर कलेज में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। प्रावि पोथिंग में मध्याह्न भोजन के बाद उन्होंने समूचे स्कूल का निरीक्षण किया। शिक्षकों से लंबी वार्ता की। इसके बाद उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान के तहत मथुरा दत्त जोशी राजकीय इंटर कलेज पोथिंग में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा की गुणवत्ता पर सुधार हो इसके लिए सरकार दिन-रात काम कर रही है। नई शिक्षा नीति के तहत केंद्र सरकार ने उन खेलों को दोबारा स्कूलों में लागू करने का काम किया है जिससे बच्चे स्वस्थ्य रह सकें। इसमें गिल्ली-डंड, कबड्डी, मुर्गा झपट, कंचे समेत 75 खेल शामिल हैं। इसका लाभ नौनिहालों को मिलेगा। प्रधानाचार्य विमल कुमार सिंह ने स्कूल की समस्याओं से भी विधायक को अवगत कराया। इस मौके पर खुशाल सिंह गढ़िया, ग्राम प्रधान पुष्पा देवी, भुवन गढ़िया, संजय जोशी, कैलाश जोशी, नंदन गढ़िया, चंद्रा गढ़िया, मंगल सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे। इस कार्यक्रम के बाद विधायक ने निर्माणाधीन मां भगवती मंदिर पोथिंग का भी निरीक्षण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!