विधायक ने किया ब्लॉक के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण

 

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : विधायक राजकुमार पोरी ने कोट ब्लॉक के नवनिर्मित ब्लॉक कार्यालय भवन का पूजा-अर्चना कर लोकार्पण किया। इस अवसर पर विधायक राजकुमार पोरी ने कहा कि ब्लॉक कार्यालय के नवनिर्मित भवन से कार्मिकों को जहां कार्य करने में सहूलियत मिलेगी, वहीं समस्याओं के निराकरण को लेकर ब्लॉक कार्यालय आने वाले क्षेत्रवासियों को भी नया भवन बनने से लाभ मिलेगा। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख पूर्णिमा नेगी, ज्येष्ठ प्रमुख प्रमिला नेगी, बीडीओ दिनेश बडूनी, भाजपा के कोट मंडल अध्यक्ष हिम्मत नेगी, पूर्व मंडल अध्यक्ष धरमवीर सिंह नेगी, सांसद प्रतिनिधि ओमप्रकाश जुगरान, संजय बलूनी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुनील लिंगवाल, अनुसूया प्रसाद सुंदरियाल, पूर्व जिपं सदस्य तामेश्वर आर्य आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *