बिना शिक्षकों का मॉडल इंटर कॉलेज

Spread the love

थत्यूड़ (टिहरी)। शिक्षकों के अभाव में राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज की शिक्षा व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है। अभिभावक लंबे समय से बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं। कॉलेज में प्रवक्ताओं समेत कई महत्वपूर्ण पद लंबे समय से रिक्त होने से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। हिंदी, अर्थशास्त्र और इतिहास के प्रवक्ता, हाईस्कूल में गणित शिक्षक का पद रिक्त होने से बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। विद्यालय में कनिष्ठ सहायक और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का पद भी रिक्त हैं। अभिभावकों ने जल्द रिक्त पदों पर नियुक्ति नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। पीटीए संघ के अध्यक्ष हरिओम रावत, एसएमसी अध्यक्ष जगपाल सिंह पंवार, हरिभजन सिंह पंवार का कहना है कि विद्यालय में शिक्षकों की कमी का सीधा असर छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पर पड़ रहा है। महत्वपूर्ण विषयों में शिक्षक नहीं होने से नियमित कक्षाओं और विषयवार पढ़ाई नहीं हो पा रही है। हाईस्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द रिक्त पदों पर शिक्षकों की तैनाती नहीं की गई तो अभिभावक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रधानाचार्य रमेश चंद्र देवराड़ी ने बताया कि विद्यालय में हिंदी, अर्थशास्त्र और इतिहास विषय में प्रवक्ता तथा हाईस्कूल में गणित शिक्षक का पद रिक्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *