बिग ब्रेकिंग

नहीं रहे दिग्गज कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा, 93 साल की उम्र में निधन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई दिल्ली, एजेंसी। कांग्रेस के वरिष्घ्ठ नेता मोतीलाल वोरा का 93 साल की उम्र में सोमवार को निधन हो गया। वह दो बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे। गांधी परिवार के बेहद करीबी माने जाने वाले वोरा उत्तर प्रदेश के राज्यपाल भी रहे थे। वोरा 17 साल तक कांग्रेस के कोषाध्यक्ष भी रहे थे। उन्होंने रविवारको ही अपना 93वां जन्मदिन भी मनाया था। वोरा दिल्ली के फोर्टिस एस्कर्ट अस्पताल में भर्ती थे। साल 2018 में बढ़ती उम्र का हवाला देते हुए राहुल गांधी ने उनसे कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी ले ली थी।
मोतीलाल वोरा के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राहुल गांधी समेत दिग्गज सियासी हस्तियों ने शोक प्रकट किया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वोरा के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि वोरा जी एक सच्चे कांग्रेसी और अद्भुत इंसान थे। उनके निधन से भारी क्षति हुई है। वह हमें बहुत याद आएंगे। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी संवेदना है।
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा कि श्री मोतीलाल वोरा जी उन वरिष्ठतम कांग्रेसी नेताओं में से थे जिनके पास दशकों तक राजनीतिक कॅरियर में व्यापक प्रशासनिक और संगठनात्मक अनुभव था। उनके निधन से बहुत दुख हुआ। उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति मेरी शोक संवेदना। ओम शांति़.़
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री मोतीलाल वोरा का निधन काफी दु:खद है। वे लंबे समय तक सार्वजनिक जीवन में रहे और अनेक पदों पर उन्होंने काम किया। जब वे उत्तर प्रदेश के राज्यपाल थे तब मुझे भी उन्हें करीब से जानने और समझने का मौका मिला। वे एक सौम्य एवं अनुभवी राजनेता के रूप में सभी दलों में सम्मान पाते थे। दुख की इस घड़ी में उनके शोकाकुल परिवार और उनके समर्थकों के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!