उत्तराखंड

मलबा गिरने से नैनीताल-भवाली मोटर मार्ग एक घंटे बंद रहा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नैनीताल। शुक्रवार को मूसलाधार बारिश होने से नैनीताल में जनजीवन प्रभावित रहा। इस दौरान भवाली-नैनीताल मोटर मार्ग पर पुरानी चुंगी के समीप भारी मलबा आने से यातायात पूर्ण रूप से बंद हो गया। लोनिवि की ओर से जेसीबी लगाकर मलबा हटाया गया। इस बीच करीब एक घंटे बाद यातायात सुचारू हो सका। शुक्रवार को दोपहर बाद नैनीताल में एकाएक मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। इस दौरान नैनीताल-भवाली मोटर मार्ग पर पुरानी चुंगी के समीप भारी मलबा सड़क पर आ गया। इससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। काफी देर इंतजार के बाद भी जब पहाड़ी से मलबा गिरता रहा तो कई पर्यटक वाहन वापस लौट गए। वहीं टैक्सी वाहन से सफर करने वाले यात्री जान जोखिम में डाल मलबे के ऊपर से ही सड़क पार करने लगे। सूचना के बाद लोनिवि ने भवाली और नैनीताल की ओर से दो बुलडोजर लगाकर मार्ग पर आया मलबा हटाया। सड़क पर करीब एक घंटे बाद यातायात सुचारू हो पाया। लेकिन वाहनों की लंबी कतार लगने के कारण मार्ग में जाम की स्थिति बनी रही। बारिश के चलते विभिन्न स्थानों से घूमने नैनीताल पहुंचे सैलानियों को भी परेशानी उठानी पड़ी। इस दौरान स्थानीय लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित रही।
अमृतपुर-जमरानी मार्ग कई दिनों से बंदरू भारी बारिश से जिले की एक ग्रामीण सड़क अमृतपुर-जमरानी बंद है। जिला कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार संबंधित मार्ग में लगातार मलबा आने से कई दिनों से यातायात प्रभावित है। हालांकि संबंधित मार्ग को जल्द ही खोलने की तैयारियां की जा रही हैं। लेकिन इस बीच ग्रामीणों को आवाजाही में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
झील के जलस्तर में सुधाररू इस बार लगातार बारिश के चलते झील के जलस्तर में सुधार हुआ है। झील नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार झील के जलस्तर में आधे इंच का इजाफा हुआ है। झील की सेहत के लिए यह अच्छी खबर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!