Uncategorized

नशे में धुत युवक ने केबिल कर्मचारी को मारी टक्कर, विरोध करने पर पथराव

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुड़की। नशे में धुत युवक ने पहले केबिल कर्मचारी को टक्कर मारी, फिर उस पर पथराव कर दिया। इसमें कर्मचारी चोटिल हुआ और उसका मोबाइल भी टूट गया। घटना के बाद एक आरोपित को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि दूसरा फरार है। ढंडेरा निवासी मनोज केबिल संचालक हैं। उनके यहां मिलाप नगर निवासी आकाश कर्मचारी है। रविवार दोपहर को आकाश किसी काम से बाइक पर रुड़की आ रहा था। जैसे ही वह सेना चौक के पास पहुंचा तो सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर लगने पर आकाश नीचे गिर गया। गनीमत यह रही कि उसे किसी तरह की चोट नहीं लगी। टक्कर मारने वाला बाइक सवार और पीछे बैठा उसका साथी दोनों नशे में थे। आकाश ने जब इसका विरोध किया तो बाइक सवार युवकों ने उसकी पिटाई कर दी। यही नहीं उन्होंने पथराव भी कर दिया। जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। इसी बीच आसपास के लोग वहां पर आये और एक आरोपित को पकड़ लिया। जबकि बाइक सवार दूसरा आरोपित फरार हो गया। आक्रोशित भीड़ ने पकड़े गए आरोपित की पिटाई कर दी। आरोपित मुजफ्फरनगर निवासी है। पुलिस उसके साथी की तलाश कर रही है। सिविल लाइंस कोतवाली केवरिष्ठ उप निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
नशे की हालत में हंगामा: सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के भंगेड़ी गांव में शनिवार रात शराब के नशे में दो युवकों ने जमकर हंगामा किया। हंगामा करने पर जब दूसरे पक्ष ने विरोध किया तो इनके बीच मारपीट हो गई। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दो युवकों को हिरासत में ले लिया। वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!