बिग ब्रेकिंग

एनडीए में जदयू 122 और भाजपा 121 पर चुनाव लड़ेगी, नीतीश को चुना अपना नेता

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पटना , एजेंसी । बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए में सीटों का बंटवारा हो गया है। 243 सीटों वाली बिहार विधानसभा में जेडीयू को 122 सीटें मिली है, इसमें से जेडीयू अपने कोटे से जीतन राम मांझी की हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा को 7 सीटें देंगी, इस तरह से जेडीयू 115 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। भारतीय जनता पार्टी को 121 सीटें मिली है। भाजपा अपने कोटे से मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी को 9 सीटें देंगी। आज छह अक्टूबर, मंगलवार को पटना में प्रेस कन्फ्रेंस के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीटों के बंटवारे की घोषणा की।
मौके पर बिहार भाजपा प्रभारी भूपेन्द्र यादव, भाजपा के चुनाव प्रभारी व महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ड़ संजय जायसवाल ने संयुक्त रूप से टिकट बंटवारे की घोषणा की। जदयू की ओर से राष्ट्रीय संगठन महासचिव आरसीपी सिंह, प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह और ललन सिंह मंच पर उपस्थित रहे।
भाजपा प्रदेश अध्घ्यक्ष डा. संजय जायसवाल ने प्रेस कन्फ्रेंस की शुरुआत करते हुए कहा कि फिर दोहराता हूं नीतीश कुमार ही हमारे सीएम र्केडिडेट होंगे। हम फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनाएंगे।
नीतीश कुमार ने कहा कि बगैर जदयू और भाजपा की मदद के रामविलास थोड़े राज्यसभा में गए। हमलोगों ने ही तो उन्हें राज्यसभा भेजा। मगर आज लोग ना जाने क्या कह रहे हैं। वे जल्द स्वस्थ हो जाएं यही कामना है। चिराग क्या बोल रहे हैं इस पर मेरा कोई लेना देना नहीं है।
मीडिया के एक सवाल पर नीतीश कुमार ने कहा कि रामविलास पासवान जी से हमारे पुराने संबंध हैं। पता नहीं किसी के मन में क्या है। कोई कुछ भी बोलता रहता है। मुझे इससे कोई मतलब नहीं है। जदयू और भाजपा मिलकर चुनाव लड़ेंगे और मिलकर सरकार बनाएंगे। मुख्यमंत्री बोले न्याय के साथ विकास राजग सरकार का सर्वोपरि लक्ष्य है। राजद के 15 वर्षों के शासन के दौरान हुए नरसंहार की याद दिलाई। कहा उस समय शिक्षकों को कितने महीने पर वेतन मिलता था। सड़कों और बिजली का क्या हाल था। बिहार के कामगारों को प्रवासी कहने पर आपत्ति जताई। कोरोना काल में राजग सरकार की उपलब्धियां गिनाई। कहा बिहार में प्रति दस लाख आबादी पर देश के औसत से तीन हजार ज्यादा जांच किए गए। उपमुख्घ्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि चुनाव आयोग को हम लिख कर देंगे कि केवल एनडीए में शामिल चार पार्टी जदयू, भाजपा, हम और वीआइपी ही चुनाव में प्रधानमंत्री की तस्वीर का इस्तेमाल करेंगे। सुशील मोदी ने कहा एनडीए ने बिहार में नीतीश कुमार को ही अपना नेता स्वीकार किया है और उन्हीं के निर्देश पर चुनाव लड़ेंगे कोई कन्फ्यूजन मत रखो। रामविलास पासवान अगर स्वस्थ होते तो ऐसी स्थिति नहीं होती।इसके पहले बिहार भाजपा प्रभारी भूपेन्द्र यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सीएम आवास में मुलाकात की। राजग से सीट बंटवारे पर अंतिम मुहर के लिए बिहार भाजपा के सभी बड़े नेता मंगलवार दोपहर मुख्यमंत्री आवास पहुंचे । बिहार भाजपा प्रभारी भूपेन्द्र यादव और देवेन्द्र फडणवीस मुख्यमंत्री आवास में नीतीश कुमार से मुलाकात कर बातचीत को अंतिम रूप दिया ।
बता दें कि बिहार में तीन चरण में विधानसभा के चुनाव होंगे। पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर को होगा, दूसरे चरण का मतदान 3 नवंबर और तीसरे चरण का मतदान 7 नवंबर को होगा। चुनाव के नतीजे 10 नवंबर को घोषित होंगे।
2015 के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को भारी जीत मिली थी। 243 सीटों वाली बिहार विधानसभा में महागठबंधन 178 सीटों पर जीती थी। चुनाव बाद नीतीश कुमार बिहार के फिर से मुख्यमंत्री चुने गए थे। हालांकि, चुनाव के दो साल बाद जेडीयू महागठबंधन से अलग हो गई थी और भाजपा से हाथ मिला लिया था। इस चुनाव में आरजेडी को 80, जेडीयू को 71, भाजपा को 53 और कांग्रेस को 27 सीटों पर जीत मिली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!