कोटद्वार-पौड़ी

नेतृत्व विहीन कांग्रेस अब दूसरी पार्टी के नेताओं पर डाल रही डोरे

Spread the love
यन्त प्रतिनिधि। 
कोटद्वार। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कह रहे हैं कि पार्टी में सबके लिए दरवाजे खुले हैं। इससे यह साबित हो जाता है कि कांग्रेस के पास प्रदेश स्तर पर कोई बड़ा नेता नहीं बचा है, जो नेतृत्व कर पाए। कांग्रेस नेतृत्व विहीन हो गई है। इसलिए अब वो दूसरी पार्टी के नेताओं पर डोरे डाल रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास जनता को बताने के लिए कुछ भी नहीं है। कांग्रेस केवल अपने घोटालों के लिए जनता से माफी मांग सकती है।
कोटद्वार में दिए बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला ने कहा कि प्रीतम सिंह राज्य के विकास की बातें करते हैं। उनको यह बताना चाहिए कि उन्होंने राज्य के विकास के लिए क्या किया है, केंद्र में रहते उनकी सरकार ने क्या रोडमैच तैयार किया है, जिससे राज्य का विकास हुआ है। उन्होंने कांग्रेस शासनकाल में हुई भर्तियों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जो भी भर्तियां हुई, सभी में गड़बड़ी की गई। सारी भर्तियां कोर्ट के चक्करों में फंस गई। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता जानती है कि भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश व देश में सुचितापूर्ण सरकार देने का काम किया है। श्री कैंथोला ने कहा कि जिस कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से लेकर निचले स्तर तक भ्रष्टाचार हो, जिसके ज्यादातर बड़े नेता भ्रष्टाचार में लिप्त रहे हो, ऐसी पार्टी आज दूसरे दलों को सार्टिफिकेट बांट रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज किसी भी दल पर आरोप लगाने लायक नहीं रही है, वो जनता का भरोसा खो चुकी है। बिहार चुनाव के परिणाम के बाद उनके ही सहयोगी दलों के नेताओं ने कांग्रेस को हार के लिए जिम्मेदार ठहराना शुरू कर दिया है। इससे साबित हो जाता है कि कांग्रेस को लेकर अब स्थिति साफ होती जा रही है कि उनके पास कुछ बचा नहीं है। अस्तित्व के लिए जूझ रही कांग्रेस अब देश भर में जनता को भ्रमित और बरगलाने का काम कर रही है, लेकिन, जनता सब जानती है और जवाब भी देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!