उत्तराखंड

हवन यज्ञ के साथ नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया पदभार ग्रहण

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रपुर। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने हवन-यज्ञ के साथ जिलाध्यक्ष का पदभार संभाला। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने किच्छा रोड पर उनका स्वागत किया। इधर, पहली बार जिला कार्यलय पहुंचने पर महिलाओं ने भी तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। गुरुवार को किच्छा रोड स्थित भाजपा जिला मुख्यालय में कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने एक सामान्य से कार्यकर्ता को यह जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके लिए वे प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा उनकी प्राथमिकता हर कार्यकताओं का सम्मान हो और सबका उपयोग उनकी क्षमता के अनुसार किया जायेगा। कहा आने वाले निकाय, पंचायत और लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहरायेगा। इसको लेकर जल्द ही पूरे जिले में बूथ से लेकर शक्ति केन्द्र तक जाकर प्रवास कर कार्यकताओ से संवाद किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की जनकल्याणी योजनाओं को घर-घर ले जाने का कार्य किया जाएगा। यहां पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, मेयर रामपाल, सुरेश परिहार, पूर्व जिला अध्यक्ष विवेक सक्सेना, उत्तम दत्ता, हिमांशु बिष्ट, केके दास, अनिल चौहान, अमित नारंग, प्रीत ग्रोवर, मोहित कक्कड़, राकेश सिंह, सुरेश कोली, शैली फुटेला, ईश्वरी राठौर, रामप्रकाश गुप्ता, नेत्रपाल मौर्य, राधेश शर्मा, सुनील यादव, ललित बिष्ट, धर्म सिंह कोली, अनमोल विर्क, चंद्रपाल कोली, अनिता बरेठा, मीना शर्मा, स्वाति शर्मा, मयंक कक्कड़, राजेश जग्गा, योगेश वर्मा, मोहन तिवारी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!