उत्तराखंड

खटीमा नगर पालिका में सफाई कर्मचारियों का हंगामा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रपुर। नगर पालिका में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर वार्ता करने गए कर्मचारी नेता और पालिकाध्यक्ष के बीच जबर्दस्त विवाद हो गया। दोनों ने एक दूसरे पर अभद्रता का आरोप लगाया। कर्मचारी नेता का आरोप था कि वह सफाई कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर पालिकाध्यक्ष के पास गए थे। इस दौरान पालिकाध्यक्ष ने एक महिला कर्मचारी के साथ गलत तरीके से बात की। इसके विरोध में कर्मचारियों ने हंगामा किया और पालिका कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। पालिका कर्मियों ने मांगों का निस्तारण न होने पर हड़ताल की चेतावनी दी है। कर्मचारी नेता संतोष गौरव के नेतृत्व में गुरुवार को कर्मचारी पालिकाध्यक्ष से मिले। कर्मचारियों ने मृतक आश्रितों की भर्ती, कर्मचारियों की बढ़ोतरी, बोनस, एरियर, वर्दी व सुरक्षा उपकरण मुहैया कराने की मांग पालिकाध्यक्ष से की। उन्होंने पालिकाध्यक्ष सोनी राणा को ज्ञापन सौंपकर कहा कि उनकी मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। इस दौरान पालिकाध्यक्ष व कर्मचारी नेता गौरव के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। अधिशासी अधिकारी गुरमीत सिंह ने किसी तरह कर्मचारियों को शांत कराया, लेकिन कर्मचारी पालिकाध्यक्ष के विरुद्घ नारेबाजी करने लगे। कर्मचारी नेता गौरव ने आरोप लगाया कि पालिकाध्यक्ष ने सफाई कर्मचारियों के साथ अभद्रता की है। अगर उन्होंने कर्मचारियों से अपनी गलती के लिए माफी नहीं मांगी तो वे हड़ताल करेंगे। प्रदर्शन में ग्रेस देवी, विनीता देवी, गीता देवी, अनिल कुमार, मदन कुमार, रंजीत, राजीव, नन्हे, विक्की, माया देवी, शांति देवी, ढिल्लो देवी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!