योग संगठन के पदाधिकारियों ने की केंद्रीय मंत्री से मुलाकात

Spread the love

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड अखिल भारतीय योग संगठन के एक शिष्टमंडल ने दिल्ली में भारत सरकार के पर्यटन राज्य मंत्री भारत सरकार अजय भट्ट एवं उत्तराखंड सरकार के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज से मुलाकात की। इस दौरान उत्तराखंड पर्यटन में योग को पर्यटन केंद्रों एवं जीएमवीएन व केएमवीएन सहित पर्यटन विभाग के तहत योग प्रशिक्षकों की नियुक्ति को लेकर केंद्र व राज्य के साथ वार्ता की गई। वार्ता के बाद उन्हें बताया कि केन्द्र और राज्य इस पर विचार कर रहा है। रक्षा राज्य मंत्री से भी सेना एवं पेरामेडिकल फोर्स में योग प्रशिक्षकों की नियुक्ति का सुझाव दिया गया जिससे हमारे सैनिकों को मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। रक्षा राज्य मंत्री ने सकारात्मक आश्वाशन दिया। साथ ही दिल्ली मे अखिल भारतीय योग संगठन उत्तराखंछ शिष्टमंडल ने कई कैबिनेट मंत्रियों के भी वार्ता कर देहरादून लौटा। देहरादून मे शिष्ट मंडल मुख्यमंत्री सहित अन्य कैबिनेट मंत्रियों के साथ वार्ता करेगा। इसमें नियुक्ति संबन्धित तकनीकी बिंदुओं पर चर्चा होगी। शिष्ट मण्डल मे अखिल भारतीय योग संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राकेश सेमवाल, प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनोज रावत, प्रदेश (प्रवक्ता) मीडिया प्रभारी देवकीनंदन बमोला देव, कार्यकारिणी सदस्य आशीष बर्त्वाल सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *