भूमि को आवासीय भूमि में बदलने का विरोध

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : मालिनी किसान पंचायत ने कृषि भूमि का स्वरूप आवासीय भूमि में बदले जाने का घोर विरोध किया।
मालिनी किसान पंचायत के अध्यक्ष जेपी बहुखंडी के नेतृत्व में काश्तकारों ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण से मुलाकात की। कहा कि वर्तमान में कोटद्वार में अभी भी सैकड़ों की संख्या में किसान अपनी खेतीबाड़ी पर निर्भर है, किसान अभी भी अपने खेतों में फसलों को उगाते है। किसान पशुपालन व बागवानी भी कर रहे है। जिससे वे अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। उन्होंने किसी भी कीमत पर कृषि भूमि को आवासीय भूमि में ना बदले जाने की मांग की है। शिष्टमंडल में मधुसूदन नेगी, नवीन मेहरा, कुबेर जलाल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *