कोटद्वार-पौड़ी

पं. दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर बांटे मास्क

Spread the love
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। एकात्म मानववाद और अंत्योदय के दर्शन से शांति व विकास का मार्ग दिखाने वाले पं. दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी भाबर मंडल के कार्यकर्ताओं ने भाबर महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं को 100 मास्क वितरित किये। साथ ही क्षेत्र की सुरक्षा एवं कोरोना को लेकर लोगों को जागरूक करने की जिम्मेदारी निभा रहे पीआरडी जवान अतुल बेबनी एवं उनकी टीम को भी सम्मानित किया गया।
मंडल महामंत्री गौरव जोशी ने बताया कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद तथा अंत्योदय दर्शन के प्रणेता, जनसंघ के संस्थापक सदस्य, सामाजिक व राजनीतिक जीवन में सत्यनिष्ठा के प्रतिमान, कुशल संगठनकर्ता पं. दीनदयाल उपाध्याय का दर्शन भारतीय राजनीति को अंतिम व्यक्ति के उत्कर्ष हेतु सदैव प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने छात्र-छात्राओं को पंडित के जीवन व आदर्शों को आत्मसात करने के लिये प्रेरित किया। साथ ही स्वयं व अपने परिवेश को स्वच्छ रखने हेतु आह्वान किया। उन्होंने कहा कि दीनदयाल जी ने छात्र जीवन से ही पूरा जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित कर दिया था। वह बचपन से ही राष्ट्र भक्ति की भावना से ओतप्रोत थे। पंडित उपाध्याय एक प्रखर समाजसेवी, महान वक्ता और दूरदर्शी सोच के धनी व्यक्ति थे। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष चन्द्रमोहन जसोला, प्राचार्य कुलदीप अग्रवाल, मंडल मंत्री प्रकाश बलोदी, अजय कुमार, नितिन दिवाकर, छात्र परिषद के अध्यक्ष सागर कंडवाल, विवेक जखमोला, सुमित नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!