कोटद्वार-पौड़ी

पैंडुला-मैखंडी मोटर मार्ग की बदहाली पर भड़का प्रधान संगठन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

श्रीनगर गढ़वाल : विकासखंड कीर्तिनगर के अंतर्गत ग्राम पैंडुला-कंडोली, अमरोली, मैखंडी मोटरमार्ग पर पानी की निकासी और सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे होने पर प्रधान संगठन कीर्तिनगर ने आक्रोश व्यक्त किया है। इस संदर्भ में उन्होंने लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंप कर जल्द मार्ग की स्थिति ठीक करने की मांग की।
प्रधान संगठन कीर्तिनगर के अध्यक्ष सुनय कुकशाल ने कहा कि पैंडुला-कंडोली, अमरोली, मैखंडी मोटरमार्ग पर निकासी की व्यवस्था सही नहीं है। जिससे सड़क में गडढ़े पड़े होने से जलभराव की समस्या बनी हुई है। इसके कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। कहा कई बार लोनिवि के अधिकारियों से कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। कहा पुन: लोनिवि के अधिकारियों को इस संदर्भ में ज्ञापन दिया गया है। यदि इसके बावजूद स्थिति नहीं सुधरी तो उन्हें उग्र आंदोलन के लिए विवश होना पड़ेगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान मीनाक्षी पुंडीर, रश्मि देवी आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!