कोटद्वार-पौड़ी

मत्स्य एंग्लिग परमिट जारी करने हेतु कार्य में तेजी लाने को कहा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। जिलाधिकारी गढ़वाल कैंप कार्यालय में सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने जनपद के क्षेत्रांतर्गत मत्स्य एंग्लिग परमिट जारी करने हेतु रेखीय विभाग के संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर, कार्य प्रगति में तेजी लाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीएम ने जिला मत्स्य अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में मौजूद चिन्हित मत्स्य एंग्लिग स्थलों की सूची प्रभागीय वनाधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। साथ ही प्रभागीय वनाधिकारी को वन क्षेत्रांतर्गत चिन्हित मत्स्य एंग्लिग स्थलों की सूची मत्स्य विभाग पौड़ी को उपलब्ध कराने को कहा।
जिलाधिकारी ने उत्तराखण्ड मत्स्य नियमावली के आधार पर समिति गठित करने के निर्देश दिए। जिसमें अध्यक्ष जिलाधिकारी, सदस्य सचिव प्रभागीय वनाधिकारी, जिला मत्स्य अधिकारी, सदस्य मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी, अधिशाषी अभियंता सिंचाई को नामित करने के निर्देश दिए। साथ ही क्रय समिति भी बनाने के निर्देश दिए। मत्स्य एंग्लिन परमिट जारी की कार्यवाही को लेकर जिलाधिकारी ने जिला मत्स्य अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जारी विज्ञप्ति में सही सूचना एवं शर्तें, वन विभाग द्वारा दिए गए शर्तें को अक्षरश समलित करें। उन्होंने कहा कि कार्यों की महत्त्व एवं क्रियाकलाप को ध्यान में रखते हुए तेजी लाना सुनिश्चित करेंगे। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी केएस रावत, जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, जिला मत्स्य अधिकारी अभिषेक मिश्रा, मत्स्य निरीक्षक पीसी गुसाईं आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!