पार्टी विरोधी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं करेगी भाजपा
पिथौरागढ़। भारतीय जनता पार्टी 2022 के चुनाव को लेकर अभी से तैयारी में जुट गई है। डीडीहाट भाजपा ने पूरी तैयारी के साथ पार्टी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया है। शनिवार को डीडीहाट मंडल अध्यक्ष पूरन खोलिया की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पार्टी की मजबूती को लेकर एकजुटता से कार्य करने के निर्णय लिए गए। मंडल अध्यक्ष पूरन ने बताया कि पार्टी के आदर्शों को गंभीरता से अमल में लाया जाएगा। पार्टी विरोधी गतिविधियों को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं जाएगा। इस तरह की शिकायत मिलने पर पार्टी से निष्कासन की भी कार्यवाही करेगी। कहा कि पार्टी अनुशासन का पालन नहीं करने वालों को निष्कासन पत्र भी भेजे जा रहे हैं। बैठक में हरेन्द्र चुफाल, मनोज साह, लोकेश भड़, बलवंत महरा, हयात भंडारी, हरीश जोशी आदि मौजूद रहे।