बिग ब्रेकिंग

पौड़ी गढ़वाल में बढ़ रही कोरोना मरीजों की संख्या, 85 और मिले संक्रमित

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। जनपद पौड़ी गढ़वाल में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में दिन प्रतिदिन मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। रविवार को भी जिले में कोराना वायरस से संक्रमित 85 नये मरीज आये है। जिससे जनपद में मरीजों की संख्या 3128 से बढ़कर 3212 पहुंच गई है।
जिला पौड़ी गढ़वाल के कोरोना रोकथाम वार रूम की रिपोर्ट के अनुसार कुम्भीचौड़ कोटद्वार निवासी 36 वर्षीय पुरूष, मानपुर निवासी 42 वर्षीय पुरूष, विकास नगर गाड़ीघाट निवासी 21 वर्षीय युवती, रिखणीखाल निवासी 30 वर्षीय महिला, द्वारीखाल ब्लॉक के चैलूसैंण निवासी 55 वर्षीय पुरूष, 51 वर्षीय पुरूष, सिलोगी निवासी 40 वर्षीय पुरूष, परीन्दा यमकेश्वर निवासी 60 वर्षीय महिला, जसपुर द्वारीखाल निवासी 29 वर्षीय पुरूष, मोहन चट्टी यमकेश्वर निवासी 17 वर्षीय युवक, यमकेश्वर निवासी 50 वर्षीय पुरूष, टूंडा निवासी 25 वर्षीय युवक, यमकेश्वर ब्लॉक के नीलकंठ निवासी 20 वर्षीय युवक, 24 वर्षीय युवक, नैनीडांडा निवासी 89 वर्षीय वृद्ध, 23 वर्षीय युवक, 52 वर्षीय महिला, 16 वर्षीय बालक, 18 वर्षीय युवती, बग्याली एकेश्वर निवासी 40 वर्षीय महिला, सलान पोखड़ा निवासी 53 वर्षीय महिला, यमकेश्वर ब्लॉक के बोनसाली निवासी 58 वर्षीय महिला, नीलकंठ यमकेश्वर निवासी 20 वर्षीय युवक में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।
वहीं थलीसैंण ब्लॉक निवासी 15 वर्षीय बालिका, 17 वर्षीय युवती, 47 वर्षीय पुरूष, 37 वर्षीय पुरूष, श्रीकोट गंगनाली निवासी 70 वर्षीय वृद्ध, नौडखाल निवासी 33 वर्षीय पुरूष, श्रीकोट गंगनाली निवासी 38 वर्षीय पुरूष, कोट मल्ला निवासी 27 वर्षीय पुरूष, गूंगी तल्ली निवासी 24 वर्षीय युवती, कोट निवासी 30 वर्षीय महिला, हाइडिल कॉलोनी श्रीनगर निवासी 40 वर्षीय महिला, डांग श्रीनगर निवासी 40 वर्षीय पुरूष, श्रीनगर निवासी 38 वर्षीय पुरूष, च्वींचा पौड़ी निवासी 32 वर्षीय पुरूष, जीआईसी पौड़ी में कार्यरत 35 वर्षीय महिला कर्मचारी, पौड़ी निवासी 47 वर्षीय पुरूष, न्यू विकास कॉलोनी पौड़ी निवासी 62 वर्षीय पुरूष, कंडोलिया निवासी 38 वर्षीय पुरूष, पौड़ी निवासी 34 वर्षीय पुरूष, बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती 26 वर्षीय युवती, 75 वर्षीय वृद्धा, टिहरी निवासी 72 वर्षीय वृद्धा, घसियामहादेव श्रीनगर निवासी 42 वर्षीय पुरूष, बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती 49 वर्षीय पुरूष, 40 वर्षीय पुरूष, हरिद्वार निवासी 38 वर्षीय पुरूष, थराली चमोली निवासी 75 वर्षीय वृद्धा, 48 वर्षीय पुरूष, रूद्रप्रयाग निवासी 28 वर्षीय महिला, 50 वर्षीय महिला, केदारनाथ रूद्रप्रयाग निवासी 27 वर्षीय पुरूष, कमलेश्वर श्रीनगर निवासी 58 वर्षीय महिला, पैठाणी पाबौ निवासी 55 वर्षीय महिला, श्रीनगर निवासी 38 वर्षीय महिला, केदारनाथ रूद्रप्रयाग निवासी 19 वर्षीय युवती, श्रीनगर निवासी 43 वर्षीय पुरूष, गोपेश्वर चमोली निवासी 13 वर्षीय बालक, एजेन्सी मोहल्ला श्रीनगर निवासी 12 वर्षीय बालक, 87 वर्षीय वृद्ध, रूद्रप्रयाग निवासी 28 वर्षीय पुरूष, गुप्तकाशी निवासी 22 वर्षीय युवक, गवीथगांव थलीसैंण निवासी 45 वर्षीय महिला, 30 वर्षीय पुरूष, श्रीनगर निवासी 40 वर्षीय पुरूष, केदारनाथ रूद्रप्रयाग निवासी 55 वर्षीय पुरूष, थपलियाल गांव पौड़ी निवासी 71 वर्षीय वृद्ध, पाबौ निवासी 65 वर्षीय महिला, श्रीनगर निवासी 26 वर्षीय युवक, पौड़ी निवासी 48 वर्षीय पुरूष, 21 वर्षीय युवक, एजेन्सी मोहल्ला श्रीनगर निवासी 36 वर्षीय पुरूष, डांग श्रीनगर निवासी 30 वर्षीय महिला, पौड़ी निवासी 47 वर्षीय महिला, पाबौ निवासी 65 वर्षीय पुरूष, 16 वर्षीय बालक, खिर्सू ब्लॉक निवासी 35 वर्षीय महिला, गौचर चमोली निवासी 24 वर्षीय युवती, जनकपुरी दिल्ली निवासी 37 वर्षीय पुरूष, द्वारका दिल्ली निवासी 44 वर्षीय पुरूष की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

पौड़ी जिले में कोरोना के 75 रोगी सरकारी कोविड सेंटर में तो 209 लोग होम आइसोलेशन में
पौड़ी। जिला पौड़ी गढ़वाल के कोरोना रोकथाम वार रूम की रिपोर्ट के अनुसार जनपद में आरटीपीसीआर, रेपिड एन्टीजन व टू-नेट रूप से 83 हजार 911 सैम्पल जांच हेतु भेजे गये, जिनमें से 76 हजार 810 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि 3 हजार 889 लोगों की रिपोर्ट लंबित है। जिले में 3 हजार 212 कोरोना संक्रमित रोगी पाये गये। जिसमें से 2 हजार 729 स्वस्थ हो चुके है, जबकि 32 लोगों की अब तक मृत्यु हुई है। जनपद में 451 एक्टिव केस हैं। वर्तमान समय में 75 रोगी आइसोलेशन में भर्ती हंै, जिनमें 21 बेस हॉस्पिटल श्रीकोट व 54 बेस हॉस्पिटल कोटद्वार में है। कोविड केयर सेंटर के अन्तर्गत 75 लोग हैं, जिनमें 44 नर्सिंग कॉलेज डोबश्रीकोट, 4 सीसीसी कौड़िया कैम्प में, 17 गीता भवन स्वर्गाश्रम ट्रस्ट व 10 डीसीसीसी सतपुली में है। जनपद में होम आइसोलेशन में 209 लोग हैं, जिनमें पौड़ी ब्लॉक में 32, कोट ब्लॉक में 3, खिर्सू में 94, दुगड्डा 18, द्वारीखाल 18, रिखणीखाल 1, यमकेश्वर 7, थलीसैंण 7, पाबौ 6, पोखड़ा 1, एकेश्वर 4, नैनीडांडा 1, बीरोंखाल 3, जयहरीखाल 6 सहित 8 अन्य जिलों के शामिल है। वहीं वर्तमान में 9 हजार 474 पीपीई किट, 16 हजार 199 एन-95 मास्क, 52 हजार 369 थ्री लेयर मास्क, 436 ऑक्सीजन सिलेण्डर, 42 एम्बुलेंस व 6 हजार 785 वीटीएम है। जबकि 51 आईसीयू बेड है, जिनमें 30 बेस हॉस्पिटल श्रीकोट, 6 बेस हॉस्पिटल कोटद्वार, 4 जिला अस्पताल पौड़ी, 11 हंस फांउडेशन में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!