बिग ब्रेकिंग

पौड़ी गढ़वाल में दो साल की मासूम व एसएसबी के पांच जवानों सहित 53 और मिले कोरोना संक्रमित

Spread the love
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। पौड़ी जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित 53 नये मरीज सामने आये है। जिससे जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 2863 पहुंच गई है। गत शनिवार को जिले में कोरोनो संक्रमित 50 नये मरीज सामने आये है। गत शुक्रवार को भी जिले में 32 गुरूवार को 34 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी।
जिला पौड़ी गढ़वाल के कोरोना रोकथाम वार रूम की रिपोर्ट के अनुसार गाड़ीघाट कोटद्वार निवासी 46 वर्षीय महिला, बालासौड़ निवासी 40 वर्षीय पुरूष, मानपुर निवासी 28 वर्षीय महिला, देवीरोड कोटद्वार निवासी 54 वर्षीय महिला, 20 वर्षीय युवक, दुगड्डा ब्लॉक घौड़ गुमौंसी निवासी 60 वर्षीय महिला, हंस अस्पताल सतपुली में भर्ती 25 वर्षीय युवती, रिखणीखाल निवासी दो साल की मासूम बच्ची, जयहरीखाल निवासी 17 वर्षीय युवक, राजकीय इंटर कॉलेज सारी जयहरीखाल में कार्यरत 43 वर्षीय पुरूष कर्मचारी, यमकेश्वर ब्लॉक के गीता भवन में भर्ती 73 वर्षीय वृद्ध, 45 वर्षीय महिला, नाड मल्ला निवासी 50 वर्षीय महिला, डामराडा निवासी 40 वर्षीय पुरूष, धारकोट यमकेश्वर निवासी 30 वर्षीय पुरूष, 45 वर्षीय महिला, मल्ला यमकेश्वर निवासी 15 वर्षीय बालिका, गीता भवन में भर्ती 51 वर्षीय महिला, कसद किमसार निवासी 68 वर्षीय पुरूष, सिंदूरी बीरोंखाल निवासी 78 वर्षीय वृद्धा, वेदीखाल बीरोंखाल निवासी 32 वर्षीय महिला, कपरोली थलीसैंण निवासी 65 वर्षीय महिला में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। वहीं डांग पौड़ी निवासी 22 वर्षीय युवक, पौड़ी निवासी 28 वर्षीय महिला, बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती 35 वर्षीय महिला, न्यू विकास कॉलोनी पौड़ी निवासी 28 वर्षीय पुरूष, 24 वर्षीय युवती, बेस अस्पताल कॉलोनी श्रीकोट निवासी 34 वर्षीय महिला, 9 वर्षीय बालिका, भक्तियाना श्रीनगर निवासी 57 वर्षीय महिला, दनगल पौड़ी निवासी 75 वर्षीय वृद्ध, श्रीनगर निवासी 55 वर्षीय पुरूष, श्रीकोट गंगनाली निवासी 24 वर्षीय युवती, कनॉट प्लेस दिल्ली निवासी 65 वर्षीय पुरूष, अगस्तमुनि रूद्रप्रयाग निवासी 55 वर्षीय महिला, नारायणबगड़ चमोली निवासी 29 वर्षीय पुरूष, पौड़ी निवासी 40 वर्षीय महिला, 42 वर्षीय पुरूष, 32 वर्षीय महिला, 51 वर्षीय, 50 वर्षीय, 53 वर्षीय, 50 वर्षीय, 51 वर्षीय एसएसबी जवान, पौड़ी निवासी 68 वर्षीय महिला, जसपुर पौड़ी निवासी 19 वर्षीय युवक, पौड़ी निवासी 65 वर्षीय पुरूष, चौरास कीर्तिनगर निवासी 21 वर्षीय युवती में कोरोना वायरस पाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!