पौड़ी जिले में चार में कोरोना की पुष्टि, 95 हुई संक्रमितों की संख्या

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। जनपद पौड़ी गढ़वाल में कारोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मरीजों की बढ़ती तादात से लोगों में दहशत बनी हुई है। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 91 से बढ़कर 95 हो गई है। जिले में शनिवार को चार लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें दो कोटद्वार और दो परमाथ निकेतन के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में स्थापित वार रूम से प्राप्त सूचना के अनुसार मुम्बई महाराष्ट्र से दो युवक विगत 16 जून को ऋषिकेश पहुंचे थे। उन्हें वनप्रस्थ आश्रम ट्रस्ट में फैसलिटी क्वारंटाइन किया गया था। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों के सैंपल जांच के लिए भेजे थे। शनिवार को सुबह दोनों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में स्थापित वार रूम से प्राप्त सूचना के अनुसार जनपद में वर्तमान समय में 33 रोगी आइसोलेशन में भर्ती है। 01 जिला अस्पताल पौड़ी, 05 बेस अस्पताल श्रीकोट श्रीनगर, 07 सीएचसी कलालघाटी, 20 बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती है। जबकि जनपद में 212 लोगों को क्वारंटाइन में रखा गया है, जिनमें 13 जीएमवीएन, चीला, 08 जीएमवीएन पौड़ी, 36 हिन्दू पंचायती धर्मशाला, 69 पीजी कॉलेज कोटद्वार, 18 ऑडिटोरियम नगर निगम, 35 वनप्रस्थ आश्रम ट्रस्ट, 24 जूनियर हाईस्कूल ग्रास्टनगंज, 09 आयुवेर्दिक हॉस्पिटल सिम्बलचौड़ में क्वरंटाइन पर है। जनपद से अब तक आइसोलेशन से भर्ती 333 कोरोना संदिग्ध लोगों का सैम्पल जांच हेतु भेजा गया। जिनमें से 253 की रिपोर्ट निगेटिव, 38 की लंबित और 42 की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। वहीं क्वारंटाइन आदि अन्य स्थलों में बाहर से आये 1498 लोगों का रेण्डम रूप से ली गई सैम्पल जांच हेतु भेजा गया। जिनमें से 1166 की रिपोर्ट निगेटिव, 279 की रिपोर्ट लंबित। जबकि 53 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें 02 संक्रमित जनपद टिहरी जनपद के है। जनपद में 8954 लोगों को विभिन्न क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की निगरानी पर होम क्वारंटाइन में रखा गया है। वहीं जनपद में 19 जून 2020 तक प्रदेश, जनपद के बाहर से जनपद की 1174 ग्राम पंचायतों में से 1134 ग्राम पंचायतों में करीब 69356 लोग अपने-अपने गांव पहुंच गये है। जिनमें से अधिकांश लोगों ने क्वारंटाइन समयावधि पूर्ण कर अपने घरों में चले गये है। जबकि क्वारंटाइन पर निवासरत लोगों कोे जिला प्रशासन/स्वास्थ्य विभाग के डाक्टरों द्वारा उचित समयावधि तक क्वारंटाइन पर रहने की आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। साथ ही नियत समय पर खांसी, जुखाम, बुखार, कफ, सांस की तकलीफ आदि रोग की लक्षण होने पर करीब के स्वास्थ्य केन्द्र अथवा आपदा कन्ट्रोल रूम दूरभाष नम्बर 01368-221840 तथा वार रूम कोविड-19 दूरभाष नम्बर 01368-222213 पर सूचित करने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *