बिग ब्रेकिंग

पौड़ी जिले में फिर फूटा कोरोना बम, 24 घंटे में आये 112 नये केस

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
जनपद पौड़ी गढ़वाल में कोरोना ने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिये है। चौबीस घंटे में अब तक के सबसे अधिक 112 नये केस सामने आये है। जिले में तेजी से कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। जहां गत शुक्रवार को 93 केस आये थे, वहीं शनिवार को 112 नये केस आने से जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5776 पहुंच गई है। लगातार बढ़ती मरीजों की संख्या से जहां स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच मचा हुआ है, वहीं लोगों में दहशत बनी हुई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में स्थापित वार रूम की रिपोर्ट के अनुसार जशोधरपुर कोटद्वार निवासी 26 वर्षीय युवक, नजीबाबाद रोड कोटद्वार निवासी 48 वर्षीय महिला, शिबूनगर निवासी 26 वर्षीय महिला, पदमपुर निवासी 40 वर्षीय महिला, 34 वर्षीय पुरूष, 35 वर्षीय महिला, तड़ियाल चौक निवासी 33 वर्षीय पुरूष, काशीरामपुर निवासी 54 वर्षीय पुरूष, पदमपुर निवासी 11 वर्षीय बालिका, बदरीनाथ मार्ग कोटद्वार निवासी 57 वर्षीय पुरूष, आमपड़ाव निवासी 32 वर्षीय महिला, बदरीनाथ मार्ग निवासी 54 वर्षीय महिला, कोटद्वार निवासी 65 वर्षीय वृद्ध, दुर्गापुरी निवासी 68 वर्षीय वृद्ध, नजीबाबाद रोड निवासी 28 वर्षीय पुरूष, दुर्गापुरी निवासी 63 वर्षीय वृद्धा, शिबूनगर निवासी 41 वर्षीय पुरूष, 53 वर्षीय पुरूष, दुगड्डा निवासी 24 वर्षीय युवक, 29 वर्षीय पुरूष, उदयरामपुर निवासी 24 वर्षीय युवक, सिताबपुर निवासी 57 वर्षीय महिला, इंद्रानगर निवासी 75 वर्षीय वृद्ध, पदमपुर निवासी 8 वर्षीय बालक, 60 वर्षीय महिला, आशियाना अपार्टमेंट निवासी 47 वर्षीय पुरूष, बदरीनाथ मार्ग निवासी 20 वर्षीय युवती, रतनपुर निवासी 25 वर्षीय युवती, पदमपुर सुखरौ निवासी 85 वर्षीय वृद्धा, 53 वर्षीय महिला, दुर्गापुरी निवासी 19 वर्षीय युवती, कलालघाटी निवासी 48 वर्षीय महिला, शिवराजपुर निवासी 29 वर्षीय पुरूष, सिताबपुर निवासी 25 वर्षीयुवक, 63 वर्षीय वृद्धा, 25 वर्षीय युवक, नीलकंठ यमकेश्वर ब्लॉक निवासी 37 वर्षीय पुरूष, 56 वर्षीय पुरूष, जयहरीखाल ब्लॉक निवासी 26 वर्षीय युवक, लक्ष्मणझूला यमकेश्वर निवासी 58 वर्षीय पुरूष, 29 वर्षीय पुरूष, रामझूला यमकेश्वर निवासी 64 वर्षीय वृद्ध, गंगा भोगपुर यमकेश्वर निवासी 48 वर्षीय पुरूष, जोंक गांव यमकेश्वर निवासी 37 वर्षीय पुरूष, गंगा वाटिका ऋषिकेश निवासी 29 वर्षीय महिला, बीरोंखाल ब्लॉक निवासी 28 वर्षीय महिला में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।
वहीं तेलीपाड़ निवासी 29 वर्षीय महिला, गुलेरी थलीसैंण निवासी 19 वर्षीय युवक, गड़ीगांव पाबौ निवासी 36 वर्षीय पुरूष, एनआईटी श्रीनगर निवासी 29 वर्षीय पुरूष, 26 वर्षीय युवती, 47 वर्षीय पुरूष, श्रीनगर गढ़वाल निवासी 2 वर्षीय बालक, पौड़ी गढ़वाल निवासी 22 वर्षीय युवक, श्रीकोट श्रीनगर निवासी 52 वर्षीय महिला, श्रीकोट गंगनाली निवासी 29 वर्षीय महिला, पौड़ी निवासी 17 वर्षीय बालक, 35 वर्षीय महिला, कदूली चोरी पौड़ी गढ़वाल निवासी 20 वर्षीय युवक, पौड़ी निवासी 65 वर्षीय वृद्ध, हथनूर पौड़ी निवासी 30 वर्षीय पुरूष, रूद्रप्रयाग निवासी 60 वर्षीय पुरूष, पौड़ी गढ़वाल निवासी 73 वर्षीय वृद्ध, 37 वर्षीय महिला, खिर्सू ब्लॉक निवासी 29 वर्षीय पुरूष, पौड़ी निवासी 25 वर्षीय युवक, 38 वर्षीय पुरूष, 25 वर्षीय युवक, 66 वर्षीय वृद्धा, 19 वर्षीय युवक, 52 वर्षीय पुरूष, 43 वर्षीय पुरूष, 59 वर्षीय पुरूष, एनआईटी श्रीनगर निवासी 38 वर्षीय पुरूष, श्रीनगर निवासी 26 वर्षीय युवक, 29 वर्षीय पुरूष, 55 वर्षीय महिला, श्रीनगर गढ़वाल निवासी 44 वर्षीय महिला, भक्तियाना श्रीनगर निवासी 46 वर्षीय पुरूष, खिर्सू ब्लॉक निवासी 30 वर्षीय पुरूष, बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती 21 वर्षीय युवक, रूद्रप्रयाग निवासी 60 वर्षीय पुरूष, धारकोटी टिहरी निवासी 24 वर्षीय युवक, टिहरी गढ़वाल निवासी 30 वर्षीय पुरूष, हरिद्वार निवासी 32 वर्षीय महिला, ऋषिकेश निवासी 29 वर्षीय पुरूष, 28 वर्षीय पुरूष, 27 वर्षीय पुरूष, 28 वर्षीय पुरूष, 31 वर्षीय पुरूष, डोईवाला देहरादून निवासी 35 वर्षीय महिला, ढकिया बिजनौर उत्तर प्रदेश निवासी 91 वर्षीय वृद्ध, मध्यप्रदेश निवासी 60 वर्षीय पुरूष, गाजियाबाद उत्तर प्रदेश निवासी 45 वर्षीय पुरूष, नजीबाबाद उत्तर प्रदेश निवासी 25 वर्षीय युवक, सिडकुल हरिद्वार निवासी 51 वर्षीय पुरूष, भजपपुरा दिल्ली निवासी 45 वर्षीय महिला, 35 वर्षीय पुरूष, गाजियाबाद उत्तर प्रदेश निवासी 42 वर्षीय पुरूष, गुड़गांव हरियाणा निवासी 27 वर्षीय पुरूष, पहाड़गंज दिल्ली निवासी 27 वर्षीय महिला, मुंबई महाराष्ट्र निवासी 58 वर्षीय महिला, जयपुर राजस्थान निवासी 21 वर्षीय युवती, 26 वर्षीय महिला, 18 वर्षीय युवक, समस्तीपुर बिहार निवासी 55 वर्षीय महिला, देहरादून निवासी 29 वर्षीय पुरूष, 31 वर्षीय पुरूष की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पिछले दिनों इन लोगों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गये थे, जो पॉजिटिव पाये गये है।

बेस अस्पताल कोटद्वार में 155 संदिग्ध मरीज भर्ती
कोटद्वार।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में स्थापित वार रूम की रिपोर्ट के अनुसार जनपद पौड़ी गढ़वाल में वर्तमान समय में कोरोना वायरस से संक्रमित 160 मरीज होम आइसोलेशन में है। जबकि बेस अस्पताल श्रीकोट में 20 मरीज, बेस अस्पताल कोटद्वार में 89 मरीज, कोविड केयर सेंटर कौड़िया कोटद्वार में तीन मरीज, गीता भवन स्वर्गाश्रम ट्रस्ट में 26 कोरोना संक्रमित मरीज भर्ती है। इसके अलावा बेस अस्पताल कोटद्वार में 155 कोरोना के संदिग्ध मरीज भर्ती है। पौड़ी जिले में 381 एक्टिव केस है। जिसमें से 207 अन्य जिलों व राज्यों के है, जबकि 41 लोग ने गलत जानकारी दर्ज कराई है। पौड़ी गढ़वाल में अब तक 5776 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए है, जिसमें से 5093 लोग स्वस्थ हो चुके है। जिले में पौड़ी ब्लॉक में 12, कोट, कल्जीखाल, द्वारीखाल, थलीसैंण ब्लॉक में एक-एक, खिर्सू ब्लॉक में 53, दुगड्डा ब्लॉक में 73, रिखणीखाल ब्लॉक में 6, यमकेश्वर ब्लॉक में 5, पाबौ ब्लॉक में 2, जयहरीखाल ब्लॉक में 4 मरीज होम आइसोलेशन में है। जबकि एक मरीज टिहरी जिले में होम आइसोलेशन में है। जनपद में अब तक 54 लोगों की मौत कोरोना वायरस की वजह से हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!