सड़क के लिए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे सालू गांव के लोग

Spread the love

उत्तरकाशी। सड़क निर्माण की मांग को लेकर बुधवार को ग्राम सभा सालू के ग्रामीण बड़ी संख्या में जिला मुख्यालय पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग और भूमि विवाद के चलते सड़क निर्माण का मामला अटका हुआ है जबकि इसका खामियाजा गांव के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने इस संबंध में डीएम से मुलाकात कर जल्द ही सड़क निर्माण शुरू करने की मांग की। बुधवार को ग्राम प्रधान अनीता रावत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम सभा सालू के लिए सड़क प्रस्तावित है लेकिन वन विभाग अड़चने लगा रहा है। वन विभाग और ग्रामीणों के बीच संयुक्त रूप से बैठक की गई और यह प्रस्ताव रखा गया कि जिस भूमि में सडक निर्माण की अनुमति तभी दी जा सकती है। वहीं, सारी गांव के कुछ लोगों ने आपत्ति जताई और कहा कि जिस भूमि का चयन सड़क निर्माण कार्य किया गया है। उस भूमि पर सारी गांव के पशुओं का चरान और चुगान किया जाता है। आपत्ति के कारण वन विभाग ने कार्रवाई रोक दी। इससे सड़क निर्माण कार्य लंबे समय से लंबित है। विशेषकर गर्भवती महिलाओं को प्रसव पीडा के दौरान डंडी कंडी का सहारा लेना पड़ता है। इस मौके पर प्रधान अनिता रावत, कमल सिंह रावत, जितेंद्र सिंह चौहान, भरत सिंह चौहान, पुष्पा देवी, गीता देवी, आशा देवी, अनिता, विक्रम सिंह, मंजिता आदि मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *