बिग ब्रेकिंग

पिछले 24 घंटे में रिकर्ड 75760 नए मामले सामने आए, मृतकों का आंकड़ा 60 हजार के पार

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई दिल्ली, एजेंसी। भारत में कोविड-19 के मामले 33लाख के आंकड़े को पार कर चुके हैं। गुरुवार को कोरोना संक्रमण के मामलों में अब तक की सबसे बड़ी उछाल सामने आई है।गुरुवारको 75,760 नए मामले सामने आए। लेकिनअच्छी बात यह है किसंक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 25 लाख से ज्यादा हो गई है और जांच मेंतेजी आई है।
गुरुवार सुबह अद्यतन किए गए आंकड़े के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 1,023लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर60,472 हो गई है।देश में संक्रमण के मामले बढ़कर33,10,235 हो गए हैं, जिनमें से7,25,991 लोगों का उपचार चल रहा है और25,23,772 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से उबर चुके हैं। संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।
आंकड़ों के अनुसार मरीजों के स्वस्थ होने की दर 76़24 फीसदी हो गई है जबकि मृत्यु दर में गिरावट आई है और यह 1़83 फीसदी है। वहीं, 21़93 फीसदी मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
पिछले 24 घंटे में नौलाख से ज्यादा नमूनों की जांच
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में 26अगस्त तक कुल 3,85,76,510 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से बुधवार को एक दिन में 9,24,998 नमूनों की जांच की गई।
बता दें कि भारत में सात अगस्त को संक्रमित लोगों की संख्या 20 लाख के पार हुई थी और 23 अगस्त को यह 30 लाख के पार हो गई थी।
पिछले 24 घंटे में कुल 1,023 लोगों की मौत हुई है। इनमें से महाराष्ट्र में 295, कर्नाटक में 133, तमिलनाडु में 118, उत्तर प्रदेश में 90, आंध्र प्रदेश में 81, पश्चिम बंगाल में 55, पंजाब में 41, जम्मू-कश्मीर में 19, मध्यप्रदेश, दिल्ली और गुजरात में 17-17, झारखंड में 15, असम में 14, ओडिशा और केरल में 13-13, राजस्थान में 12, बिहार और हरियाणा में 11-11 लोगों की मौत हुई।
वहीं छत्तीसगढ़ में 10, गोवा, पुदुचेरी और तेलंगाना में आठ-आठ, उत्तराखंड में छह, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में चार, त्रिपुरा और हिमाचल प्रदेश में दो-दो जबकि चंडीगढ़, लद्दाख और मणिपुर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।
अब तक कुल 60,472 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें से सबसे ज्यादा 23,089 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। वहीं तमिलनाडु में 6,839, कर्नाटक में 5,091, दिल्ली में 4,347, आंध्र प्रदेश में 3,541 उत्तर प्रदेश में 3,149, पश्चिम बंगाल में 2,964, गुजरात में 2,945 और मध्यप्रदेश में 1,282 लोगों की मौत हुई।
अब तक पंजाब में 1,219 लोगों की मौत हुई। इसके बाद राजस्थान में 992, तेलंगाना में 788, जम्मू-कश्मीर में 657, हरियाणा में 634, बिहार में 530, ओडिशा में 441, झारखंड में 362, असम में 274, केरल में 257 और उत्तराखंड में 219 लोगों की मौत हुई। छत्तीसगढ़ में 231, पुदुचेरी में 180, गोवा में 165, त्रिपुरा में 85, चंडीगढ़ और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में 41-41, हिमाचल प्रदेश में 32, लद्दाख और मणिपुर में 25-25, नगालैंड में नौ, मेघालय में आठ, अरुणाचल प्रदेश में पांच, सिक्किम में तीन और दादरा और नगर हवेली तथा दमन-दीव में दो-दो लोगों की मौत हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि मृतकों में से 70 फीसदी किसी अन्य बीमारी से भी ग्रसित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!