उत्तराखंड

पेंशन बहाली आंदोलन को तेज करने की शपथ

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चमोली। राष्ट्रीय पुरानी बहाली प्रकाश यात्रा का चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में पहुंचने पर कर्मचारियों ने स्वागत किया। और पुरानी पेंशन बहाली आन्दोलन को तेज करने की शपथ ली। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष पूरन सिंह फर्स्वाण ने बताया कि जिला पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में पेंशन बहाली आन्दोलन को तेज करने की शपथ ली गई। बैठक में राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय अध्यक्ष मुकेश प्रसाद बहुगुणा ने कहा पूरे देश में पेंशन का एक ही विधान होना चाहिए। उन्होंने कहा सांसद व विधायक कई पेंशन ले रहे हैं। वहीं कर्मचारी जो 60 वर्ष की सरकारी सेवा दे रहे हैं। उन्हें पेंशन से विहीन किया जा रहा है। यह न्याय के विरुद्घ निर्णय है। जिलाध्यक्ष ने नई पेंशन योजना को छलावा बताया। कहा पुरानी पेंशन बहाली यात्रा प्रदेश के सभी 13 जिलों की यात्रा कर आन्दोलन तेज करेगी। गोपेश्वर में पहुंची पुरानी पेंशन बहाली यात्रा दल में मुकेश प्रसाद बहुगुणा, योगेश घिल्डियाल, पंकज ध्यानी, दाताराम भट्ट, राजेश कुकरेती, सुबोध नेगी, सतीश बलूनी, अजय नेगी शामिल हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!