गदरपुर में अवैध बूचड़खाने पर पुलिस का छापा, एक गिरफ्तार

Spread the love

रुद्रपुर(। शहर में अवैध रूप से संचालित बूचड़खाने पर पुलिस ने मंगलवार देर रात छापेमारी की। इस दौरान इस्लामनगर कब्रिस्तान स्थित मीट मार्केट में चोरी-छिपे भैंसों का वध कर मांस बेचने का गोरखधंधा पकड़ा गया। मौके से भारी मात्रा में मांस और पशु अवशेष बरामद किए गए, जबकि एक आरोपी को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। मंगलवार रात गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर अपर उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह मेहरा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही एक व्यक्ति कट्टा लेकर भागने और छिपने की कोशिश करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान चार प्लास्टिक के कट्टों से करीब 31 किलो भैंस का मांस, खोपड़ी, जबड़े, सींग, दांत, खुर और अन्य अवशेष बरामद हुए। इसके अलावा मौके से चापड़, छुरी और लकड़ी का गुटका भी मिला, जिससे अवैध वध की पुष्टि हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 42 वर्षीय नसीम निवासी इस्लामनगर खटीमा के रूप में हुई। पूछताछ में वह कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका और उसने स्वीकार किया कि वह चोरी-छिपे भैंस काटकर मांस बेचता था। मौके पर पहुंचे पशु चिकित्सक ने प्राथमिक जांच में बरामद मांस को भैंस का बताया। पुलिस ने मांस के नमूने लेकर सील कर जांच के लिए भेज दिए हैं। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। पुलिस का कहना है कि अवैध बूचडखानों के खिलाफ अभियान को और तेज किया जाएगा। आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *