पुलिस ने हूटर बजाने वाले वाहन को किया सीज

Spread the love

देहरादून। मसूरी कोतवाली पुलिस ने हूटर बजाकर वीआईपी की धौंस जमाने वाले चालक की जमकर क्लास ली। पुलिस ने वाहन को सीज कर दिया lएसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध अभियान चलानेके निर्देश दिए। कोतवाली मसूरी पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस को एक वाहन संख्या एचआर 05बीए 0022 बड़े मोड़ की ओर से हूटर बजाते हुए पिक्चर पैलेस की तरफ आता हुआ दिखाई दिया। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम ने उक्त वाहन को रोककर चालक से पूछताछ की। पूछताछ पर चालक शराब के नशे में प्रतीत हुआ, जिस पर चालक का एल्कोमीटर से परीक्षण कराया गया। परीक्षण में चालक द्वारा शराब का सेवन किए जाने की पुष्टि हुई। पुलिस ने वाहन को मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत सीज किया गया। कोतवाल देवेंद्र चौहान ने बताया कि उक्त वाहन चालक द्वारा अनाधिकृत रूप से हूटर का प्रयोग कर आमजन में वीआईपी होने का प्रभाव बनाने का प्रयास किया जा रहा था। पुलिस ने कहा कि पर्यटक व स्थानीय जन यातायात नियमों का पालन करें तथा शराब पीकर वाहन न चलाएं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *