आरोपी प्रमोद नौटियाल को पुलिस जल्द ही कस्टडी रिमांड में लेगी

Spread the love

चमोली। बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे में हेराफेरी के मामले में जिला कारागार में बंद बीकेटीसी के आरोपी कर्मचारी प्रमोद नौटियाल को पुलिस जल्द ही कस्टडी रिमांड में लेगी। पुलिस ने इसके लिए न्यायालय में आवेदन किया है।
आरोपी कर्मचारी से पुलिस को सालिग्राम पत्थर के अलावा कुछ भी चीज बरामद नहीं हुई थी। अब धनराशि की बरामदगी व अन्य जानकारी के लिए पुलिस ने आरोपी को कस्टडी रिमांड में लेने के लिए आवेदन किया है। जांच पर्यवेक्षक मदन सिंह बिष्ट का कहना है कि मामले में जांच जारी है।
22 जून की फुटेज में भी दिखीं संदिग्ध गतिविधियां
बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले की पुलिस जांच में 22 जून की सीसीटीवी फुटेज में भी संदिग्ध गतिविधियां दिखी हैं। पुलिस इन लोगों की पहचान और भूमिका की पड़ताल में जुटी है। पुलिस टीम लगातार मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जांच अधिकारियों के अनुसार बुधवार को 22 और 25 जून की रिकॉर्डिंग का बारीकी से परीक्षण किया गया। फुटेज में कुछ अन्य व्यक्तियों की गतिविधियां संदिग्ध दिखाई दी है, जिनके संबंध में जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *