कल्जीखाल के प्रमोद ने हाईस्कूल की प्रदेश सूची में 15वीं रेंक की हासिल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : पौड़ी जनपद से कल्जीखाल ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज पुरियाडांग के मेधावी छात्र प्रमोद कुमार मैंदेला ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की सूची में 15वीं रेंक प्राप्त की।
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं के घोषित परिणामों में विकासखंड कल्जीखाल के राजकीय इण्टर कॉलेज पुरियाडांग के छात्र प्रमोद कुमार मंदोला ने दसवीं में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 15वीं रेंक हासिल कर माता-पिता, क्षेत्र और विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रमोद कुमार की माता श्रीमती कविता देवी आंगनबाड़ी कार्यकत्री है। जबकि पिताजी विधानचंद्र मैंदोला कर्मशियल वाहन चालक है। प्रमोद कुमार की बड़ी बहन काजल मैंदोला हाल में भारतीय सेना में अग्निवीर में भर्ती हुई है। प्रधानाचार्य मनोज कुमार घुनियाल ने प्रमोद कुमार को बोर्ड परीक्षाओं में मेरिट श्रेणी में आने पर 5100 रूपये की धनराशि पुरस्कार के तौर देने की घोषणा की। छात्र को यह धनराशि प्रतिभा दिवस पर दी जायेगी। प्रमोद कुमार मैंदोला प्राथमिक शिक्षा सरस्वती विद्या मंदिर घंडियाल से हुई। छात्र प्रमोद ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया। इस अवसर पर विद्यालय संस्थापक पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह नेगी, पूर्व पीटीए अध्यक्ष जगमोहन डांगी, विद्यालय संरक्षक आर.पी नैथानी, पूर्व पीटीए अध्यक्ष एवं एसएमसी अध्यक्ष जसवीर रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती कविता देवी, ग्राम प्रधान एवं पूर्व पीटीए अध्यक्ष अशोक रावत, वर्तमान पीटीए अध्यक्ष हिमानी भंडारी आदि ने छात्र की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *