प्रधानमंत्री मोदी ने कुवैत के अमीर से की बात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Spread the love

नईदिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कुवैत के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जाबेर अल सबाह से टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया के हालातों पर चर्चा की। यह वार्ता गत 3 जून को कुवैत हवाई अड्डे पर ईरानी ड्रोन हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत होने के कुछ दिनों बाद हुई है। उस हमले में हवाई अड्डे को भारी नुकसान पहुंचा और कई लोग घायल हो गए थे।ट्रंप ने क्या दिया था बयान?
विदेश मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री ने तनाव बढ़ने पर गहरी चिंता व्यक्त की और कुवैत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता पर हमलों की भारत की कड़ी निंदा को दोहराया। उन्होंने शांति और स्थिरता की शीघ्र बहाली के लिए तनाव कम करने, संवाद और कूटनीति के आह्वान को दोहराया। प्रधानमंत्री ने कुवैत में रहने वाले विशाल भारतीय समुदाय की निरंतर भलाई और सुरक्षा पर व्यक्तिगत रूप से ध्यान देने के लिए अमीर को धन्यवाद भी दिया।
दोनों नेताओं के बीच यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि ईरान को निशाना बनाकर लगाई गई अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी अंतिम समझौता होने तक जारी रहेगी। ट्रंप ने न्यूयॉर्क निक्स और सैन एंटोनियो स्पर्स के बीच एनबीए फाइनल मैच के बाद कहा कि तेहरान के साथ सक्रिय बातचीत आगे बढ़ रही है और जल्द ही इससे पूर्ण स्पष्टता मिल सकती है।
ट्रंप ने कहा, हम एक बहुत ही महत्वपूर्ण समझौते के अंतिम चरण में हैं, जो किसी भी रूप में परमाणु हथियारों की अनुमति नहीं देगा और जलडमरूमध्य तुरंत खुल जाएगा। हस्ताक्षर होते ही यह तुरंत खुल जाएगा, जो 2-3 दिनों में हो सकता है। ट्रंप ने जोर देकर कहा कि जब तक अंतिम समझौते पर आधिकारिक रूप से हस्ताक्षर नहीं हो जाते, तब तक महत्वपूर्ण समुद्री गलियारे की नोसैनिक नाकाबंदी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *