कोटद्वार-पौड़ी

अधर में लटका हुआ है सार्वजनिक शौचालय मरम्मत कार्य

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

सार्वजनिक शौचालय मरम्मत कार्य को जल्द पूरा करने की मांग
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : बदरीनाथ मार्ग स्थित प्रेक्षागृह में पिछले चार माह से सार्वजनिक शौचालय मरम्मत का कार्य अधर में लटका हुआ है। आक्रोशित व्यापारियों ने नगर निगम से जल्द मरम्मत कार्य को पूर्ण करने की मांग की है। कहा कि शौचालय सुविधा नहीं होने के कारण व्यापारियों व राहगिरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
व्यापारी सुरेश चंद्र, राजन बिष्ट, मोहन सिंह ने नगर निगम को समस्या से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि आमजन के साथ व्यापारियों के लिए नगर निगम की ओर से प्रेक्षागृह में सार्वजनिक शौचालय बनाया गया है। लेकिन, कुछ माह पूर्व नगर निगम ने मरम्मत के नाम पर शौचालय के गेट पर ताला लगा दिया था। धीरे-धीरे नगर निगम ने मरम्मत का कार्य भी शुरू कर दिया था। लेकिन, तीन माह बाद भी निर्माण कार्य अधर में ही लटका हुआ है। नगर निगम कछ़ुआ चाल से मरम्मत कार्य करवा रहा है। ऐसे में आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि आमजन की सुविधा को देखते हुए जल्द ही शौचालय का निर्माण कार्य पूर्ण करवाया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!